Uttarakhand के टिहरी में बारिश के साथ-साथ लैंडस्लाइड, ढहा मकान; देखें ताजा हलात
उत्तराखंड में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से अलग-अलग जगहों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। टिहरी में भी इस हालात के कारण भारी तबाही मची है; कई घर ढह गए और कुछ ही सेकंड में मलबे में बदल गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टिहरी गढ़वाल जिले में सुरकंडा के पास कद्दूखाल में एक पुराना मकान भी मिटटी में मिल गया। वहीं कई और पुराना मकान भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है। पास के झुग्गी झोपड़ी को भी खाली करा दिया गया है।
टिहरी में बारिश बनी आफत, देखते ही देखते ढहा मकान

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बारिश ने अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई जगहों से लैंड स्लाइड की खबरें सामने आई हैं। टिहरी गढ़वाल जिले के सुरकंडा देवी के पास कद्दूखाल में भारी बारिश के दौरान एक मकान अचानक से गिर गया। कुछ ही सेकंड में पूरा घर मलबे में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे में एक होटल भी क्षतिग्रस्त हुआ। आसपास मौजूद कई पुराने घरों में भी दरारें की सूचना प्रशासन को मिली है, जिसके बाद वहां के लोगों में डर का माहौल हैं। लोग इस हादसे के बाद काफी डरे हुए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन ने तुरंत आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों को खाली करा दिया है। जनहानि न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पहाड़ी इलाकों में लोगों के लिए ख़ास चेतावनी जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बिना काम आप घर से बाहर न निकले और पहाड़ों की यात्रा करने से बचे। लैंड स्लाइड वाले इलाकों से दूर रहें। साथ ही मौसम विभाग के ताजा अपडेट को जरूर पढ़ें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। इसको लेकर लगातार प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए हैं।
READ ALSO: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर! बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई सेवाएं ठप

Join Channel