UKSSSC Group-C भर्ती कैलेंडर जारी, 15 पदों पर कब-कब होंगी परीक्षाएं? जानें पूरी डिटेल
UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सरकारी नौकरी की ग्रुप-C के अलग-अलग पदों पर भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वैकेंसी में पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेयर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, जूनियर असिस्टेंट समेत 15 भर्तियां शामिल हैं। आयोग ने बताया है कि इन पदों के लिए एग्जाम सितंबर 2026 से शुरू होंगी और फरवरी 2027 में खत्म होंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में बैठेंगे वो पहले से ही अपनी परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखें और समय पर पूरी तैयारी कर लें। आयोग ने सभी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तारीखें रखी हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ही ताजा अपडेट रखें।
परीक्षा कब होगी?
UKSSSC की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर पद के लिए परीक्षा 20 सितंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। सर्वेयर पद के लिए एग्जाम उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होंगे। वहीं, असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पद के लिए एग्जाम 27 सितंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगे।
इन बातों का रखें ख्याल
बता दें कि आयोग ने अलग-अलग पोस्ट के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवारों को एग्जाम डेट, टाइमिंग और सेंटर से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी ध्यान रखने होंगे। परीक्षा में बैठने से पहले, उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से जारी एडमिट कार्ड और आधिकारिक निर्देश अवश्य पढ़ने चाहिए। एग्जाम सेंटर का हो सके तो आप पहले से ही जानकारी रखें जिससे आपको एग्जाम वाले दिन कोई परेशानी न हो। और आप किसी मानसिक तनाव लिए हुए एग्जाम दे सकते हैं।

Join Channel