Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में होगा पहला युवा आयोग का गठन, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर
उत्तराखंड में CM धामी सरकार युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है और पहाड़ों में युवा बेहतर शिक्षा, नौकरी की तलाश में बाहर निकलते रहे हैं। दिल्ली, देहरादून या दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे है। अब राज्य सरकार इस स्थिति को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है और राज्य में पहली बार युवा आयोग की स्थापना करेगी।
युवा आयोग का गठन किया जाएगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य का पहला युवा आयोग का गठन किया जाएगा और यह आयोग युवाओं को सीधे नीति-निर्माण से जोड़ने का मंच बनेगा। रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे मुद्दों पर युवा अपनी बात रख सकेंगे। उनकी समस्याएं और सुझाव सरकार तक आसानी से पहुंचेंगे। साथ ही पहाड़ी जिलों से कई छात्र कोचिंग के लिए बड़े शहर जाते हैं। इस चुनौती को देखते हुए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 शुरू की जा रही है।
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी
इसके तहत कक्षा 11 और 12 के 10 हजार छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। बजट करीब सात करोड़ रुपये का है। कोचिंग में सिविल सेवा, रक्षा सेवा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। साथ ही सीएटी, मैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी। दूर-दराज के इलाकों के छात्र अब घर बैठे अच्छी गाइडेंस ले सकेंगे।
बैंक लोन पर 30 प्रतिशत छूट
नौकरी के साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना 18 से 30 साल के युवाओं के लिए है। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों के सहयोग से मुफ्त कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण मिलेगा। उद्यम शुरू करने के लिए बैंक लोन पर 30 प्रतिशत छूट भी दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों के युवा, पूर्व सैनिक और अग्निवीरों को अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर छोटे-बड़े व्यवसाय खड़े होंगे और दूसरों के लिए भी रोजगार के मौके बनेंगे।

Join Channel