W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

02:05 AM Jul 02, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
uttarakhand monsoon  उत्तराखंड में मानसून की एंट्री  पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मानसून का आगमन हो गया हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी थी और बुधवार को यह राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया।

Advertisement

Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)
Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)

राज्य के अनेक हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार, बारिश होने से प्रदेश में तापमान में गिरावट आयी और पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम से लेकर सामान्य से अत्यंत कम दर्ज किए गए।

Advertisement

कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम केंद्र के अनुसार, देहरादून में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। इसी प्रकार पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Uttarakhand Monsoon: अलर्ट पर प्रशासन

वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों मे कहीं-कहीं भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है । पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन निर्देशों में संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी, राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखना तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना शामिल है।

Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)
Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)

Uttarakhand Monsoon: लोगों से सतर्क रहने की अपील

राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों तथा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने तथा किसी भी आपातस्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क करने की अपील की है।

Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)
Uttarakhand Monsoon (Source: Social Media)

ALSO READ: Haryana News: अंबाला में बड़ा हादसा, बोरवेल में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत, FIR दर्ज

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×