W3Schools
Advertisement

उत्तराखंड में मौसम का कहर! 25 अगस्त तक भारी बारिश, आज 6 जिले अलर्ट पर

IMD के 24 अगस्त के पूर्वानुमान के मुताबिक 24-25 अगस्त को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 24 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।
03:28 PM Aug 24, 2026 IST | Shivangi Shandilya
IMD के 24 अगस्त के पूर्वानुमान के मुताबिक 24-25 अगस्त को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 24 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड में मौसम का कहर  25 अगस्त तक भारी बारिश  आज 6 जिले अलर्ट पर
Uttarakhand Weather

देश भर का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि भारी बारिश से अभी लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। आज सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।

Advertisement

6 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather (credit-sm)

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेते रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Advertisement

नैनीताल में मूसलाधार बारिश

नैनीताल में बीते दिन, रविवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद अचानक तेज बारिश हुई। मूसलाधार बारिश का दौर करीब दो घंटे तक चली। लगातार बारिश की वजह से शहर में जनजीवन अधिक प्रभावित हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान लैंड स्लाइड और सड़क बंद होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।

Advertisement

सड़क हादसों की कई खबरें

वहीं, उत्तराखंड में बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल में अब तक प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों में कुल 289 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए, लोगों को बारिश के मौसम में नदियों, नालों, पहाड़ी ढलानों और लैंडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, प्रशासन की तरफ से जारी चेतावनियों को ध्यान में रखना भी जरूरी है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×