Uttarakhand जाने का है प्लान तो हो जाएं Alert! 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर Badrinath हाईवे बंद
उत्तराखंड में बारिश का मौसम शुरू है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में हालात पहले जैसे नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने उत्तराखंड में आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों से यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेने की खास अपील की है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को खासकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है, क्योंकि लगातार बारिश से कई जगहों पर जलभराव और रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे आने -जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
इन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों के लिए विभाग की तरफ से 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। अधिकारियों को खासकर अलर्ट रहने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के भी आदेश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन संवेदनशील जगहों पर लगातार नजर रख रहा है। नदियों और नालों के जलस्तर पर भी बारिश के कारण बढ़ रहे हैं, इसपर भी खास नजर रखी जा रही है ताकि अचानक जलस्तर बढ़ने पर वहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा सके। लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक अधिक जोखिम वाले जगहों पर जाने से बचें।
बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ा

वहीं राज्य में लगातार बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर सड़कों पर छोटे-बड़े पत्थर गिरने की संभावना भी है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे मौसम में धीरे गाड़ी चलाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। दूसरी तरफ, चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की ताजा जानकारी जरूर रखें। अगर सड़क बंद है या प्रशासन यात्रा रोकने की सलाह दे रहा है, तो घबराने के बजाय किसी सुरक्षित जगह पर रूक जाएं।
बद्रीनाथ हाईवे बंद

लगातार बारिश की वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के कई हिस्सों में पहाड़ों से मलबा और बड़े पत्थर गिरने का खतरा है। कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिस वजह से यात्रा करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, प्रशासन ने अगले आदेश तक बद्रीनाथ हाईवे को बंद रखने का फैसला किया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक हाईवे के फिर से खुलने के बारे में कोई ऑफिशियली घोषणा न हो, तब तक बद्रीनाथ की यात्रा के लिए न निकले।
ALSO READ: Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Join Channel