W3Schools
Advertisement

Uttarakhand Weather Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट! बद्रीनाथ-हेमकुंड में बर्फबारी, रोकी गई चारधाम यात्रा

Uttarakhand Weather Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई, जबकि भूस्खलन से कई सड़कें बाधित हो गईं। खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा रोक दी गई है। पिथौरागढ़ में कैलाश यात्रा के परमिट भी रोके गए हैं। कई जिलों में स्कूल बंद हैं।
03:51 PM Sep 26, 2026 IST | Amit Kumar
Uttarakhand Weather Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई, जबकि भूस्खलन से कई सड़कें बाधित हो गईं। खराब मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा रोक दी गई है। पिथौरागढ़ में कैलाश यात्रा के परमिट भी रोके गए हैं। कई जिलों में स्कूल बंद हैं।
uttarakhand weather red alert  उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट  बद्रीनाथ हेमकुंड में बर्फबारी  रोकी गई चारधाम यात्रा
Uttarakhand Weather Red Alert (credit social media )

Uttarakhand Weather Red Alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए आज और कल चारधाम यात्रा रोक दी गई है। वहीं, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Advertisement

बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा, खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। पिथौरागढ़ में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कैलाश यात्रा के लिए परमिट जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, जो यात्री पहले से आदि कैलाश की यात्रा पर गए हैं, उन्हें गुंजी में ही रुकने की सलाह दी गई है।

Advertisement

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पिथौरागढ़ में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन और पहाड़ियों से बोल्डर गिरने के कारण कई सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क पर घाट बैंड के पास बोल्डर गिरने से सैकड़ों वाहन और यात्री फंस गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए इन सभी जिलों में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

उधर, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब मार्ग पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Triple Talaq Case: पहले पत्नी को दिया तीन तलाक, फिर चाचा से निकाह-हलाला करने का दबाव, शिकायत दर्ज

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×