W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुल 100 सड़कें बंद हैं। इस बीच, देहरादून और बागेश्वर में बुधवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहे; हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कल, यानी गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।
05:20 PM Aug 05, 2026 IST | Shivangi Shandilya
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुल 100 सड़कें बंद हैं। इस बीच, देहरादून और बागेश्वर में बुधवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहे; हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कल, यानी गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम  imd ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Uttarakhand Weather Tomorrow

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। आज बुधवार तड़के सुबह भी राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज मूसलाधार बारिश हुई। वहीं कई जिलों में बारिश रूकने का नाम तक नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। कई जिलों में नदियां उफान पर बह रहे हैं, जबकि पर्वतीय इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा अधिक बढ़ गया है। ऐसे में गुरूवार को राज्य का मौसम और अधिक खराब रह सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने देहरादून समेत कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

उत्तराखंड में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?

Uttarakhand Rain Alert (credit-sm)

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश से अबतक कुल 100 सड़कें बंद हैं। वहीं देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी कर दी गई थी। हालांकि, कल गुरुवार को स्कूल बंद रहेगी या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे के स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड के पास लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से कई रास्ते बंद है। विभाग का कहना है कि मौजूदा समय में उत्तराखंड में हालात ज्यादा संवेदनशील बने रहेंगे।

Advertisement

विभाग ने लोगों से की ख़ास अपील

Heavy Rain in Uttarakhand (credit-sm)

वहीं मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में हालात अधिक संवेदनशील बने हुए हैं। राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से लैंड स्लाइड, चट्टानें गिरने, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और चारधाम यात्रा मार्ग पर रुकावट आने के आसार हैं। विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और बिजली चमकने के दौरान घर से बाहर खुले में न निकलें।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×