For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तरकाशी हिमस्खलन : एक और पर्वतारोही का शव बरामद, अभी तक कुल 27 शव मिले

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता पर्वतारोहियों में से और एक का शव शनिवार को बरामद किया गया। हादसे में लापता हुए 29 पर्वतारोहियों में से अब तक 27 के शव बरामद किये जा चुके हैं।

01:01 AM Oct 09, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता पर्वतारोहियों में से और एक का शव शनिवार को बरामद किया गया। हादसे में लापता हुए 29 पर्वतारोहियों में से अब तक 27 के शव बरामद किये जा चुके हैं।

उत्तरकाशी हिमस्खलन   एक और पर्वतारोही का शव बरामद  अभी तक कुल 27 शव मिले
उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता पर्वतारोहियों में से और एक का शव शनिवार को बरामद किया गया। हादसे में लापता हुए 29 पर्वतारोहियों में से अब तक 27 के शव बरामद किये जा चुके हैं।
Advertisement
वहीं, आज तक सात पर्वतारोहियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के मुताबिक, एनआईएम के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
संस्थान ने बताया कि और एक शव मिलने के साथ ही अब तक कुल 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद किये गए हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं।
Advertisement
संस्थान ने बताया कि चार पर्वतारोहियों के शव उत्तरकाशी में ही उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
वहीं, असम, मेघालय और उत्तर प्रदेश के तीन पर्वतारोही प्रशिक्षुओं के शवों को देहरादून में जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भेजा गया है, जहां से उन्हें उनके घरों तक ले जाया जाएगा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि मौसम में सुधार के बाद ही हवाई मार्ग से बचाव अभियान को बहाल किया जा सकेगा।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×