घर में इन तस्वीरों को लगाने से हो सकता है तनाव और धन का नुकसान
हर किसी की चाहत होती है कि वह अपने घर को सबसे खूबसूरत बनाए। अक्सर लोग अपने घर में भिन्न-भिन्न तरह की मूर्तियां और तस्वीरें अपने घर में लगाते हैं ताकि वह घर को खूबसूरत बना सकें।
07:47 AM Feb 04, 2020 IST | Desk Team
हर किसी की चाहत होती है कि वह अपने घर को सबसे खूबसूरत बनाए। अक्सर लोग अपने घर में भिन्न-भिन्न तरह की मूर्तियां और तस्वीरें अपने घर में लगाते हैं ताकि वह घर को खूबसूरत बना सकें। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में साज-सजावट का सामान वास्तुशास्त्र के अनुसार लगाने से लाभ मिलता है। अगर आप कोई भी सामान कहीं पर भी सजा देते हैं तो इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
वास्तु के कई पौराणिक ग्रंथों में घर की सजावट और बाकी चीजों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। घर की सजावट से जुड़ी वस्तुएं और तस्वीरों के बारे में ग्रंथों में बताया गया है कि क्या घर में लगाना शुभ होता है और क्या अशुभ होता है। ऐसे ही वास्तुशास्त्र में मूर्तियों आैर तस्वीरों के बारे में बताया गया है कि कौन सी घर में नहीं लगानी चाहिए। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
नुकसान पहुंचा सकती हैं इन पक्षियों की तस्वीरें
पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले इन पक्षियों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। दरअसल यह घर-परिवार पर बुरा प्रभाव डालती हैं। यही वजह है कि इन पक्षियों की तस्वीरों को घर में लगाने के लिए वास्तुशास्त्र में अशुभ माना गया है।
नकारात्मक ऊर्जा आती है
अक्सर लोग अपने घर में सांप,गोह की तस्वीरें अपने घर में लगा लेते हैं। लेकिन आपको पता है कि वास्तुशास्त्र में सांप या उन जैसे जंतुओं की तस्वीरों, आकृतियों की चीजों को घर में लगाना मना किया गया है। ऐसा कहते हैं कि इनको घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और अशांति आती है।
बचें लगाने से जंगली जानवरों की तस्वीरें
जंगली जानवर जैसे सूअर,बंदर, ऊंट, सिंह, सियार, बिल्ली इन मांसाहारी पशुओं की तस्वीरें घर पर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन तस्वीरों को घर में लगाना अशुभ माना गया है।
इसका ध्यान रखें ऐतिहासिक तस्वीरें लगाते समय
वास्तुशास्त्र में जानवरों के साथ-साथ ऐतिहासिक और पौराणिक तस्वीरों को लगाना भी गलत प्रभाव करता है। रामायण और महाभारत जैसे युद्ध तस्वीरों को घर में लगाना अशुभ होता है। इन तस्वीरों को घर में लगाने से उलटा असर होता है। इसलिए अपने घर में इन तस्वीरों को लगाने से बचें।
अशुभ होते हैं ऐसी तस्वीरें
बता दें कि इतिहास और पुराणों में जिन कथा और कहानियों के बारे में बताया गया है उनकी तस्वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए। घर में अशुभ होता है रोते हुए मनुष्य, राक्षसों और भूत-प्रेतों के भंयकर की तस्वीरें। अपने घर में ऐसी तस्वीरों को लगाना लोगों को बहुत अच्छा लगता है लेकिन इनको घर में लगाने से परिवार वालों के बीच में तनाब बढ़ता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है।
Advertisement
Advertisement