Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Vacation: पहाड़ों में जाने का मन है मगर मनाली-शिमला नहीं, तो जाएं पश्चिमी क्षेत्र के इन हिल स्टेशन

12:34 PM Jan 17, 2024 IST | Aastha Paswan

Vacation: क्या आप घर बैठे-बैठे उब गए हैं? या ऑफिस के काम की वजह से अधिक स्ट्रेस होता है। इसलिए आपको एक मिनी vacation की जरूरत है। लेकिन आप हर बार शिमला,मनाली जैसे जगहों पर जाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको पश्चिमी घाट के कुछ प्रसिद्ध और बहुत ही सुंदर पहाड़ी स्टेशनों के बारे में बताते हैं। इन जगहों पर शांतिपूर्ण वातावरण और ताजगी भरा मौसम है।

Highlights

खूबसूरत हैं ये पश्चिमी क्षेत्र के हिल स्टेशन

पश्चिमी क्षेत्र में बहुत ही सुंदर पहाड़ी स्टेशन हैं। ये पहाड़ी स्टेशन इतने सुंदर हैं कि आप यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। आप किसका इंतजार कर रहे हैं, चलिए हम आपको पश्चिमी घाट के कुछ प्रसिद्ध और बहुत ही सुंदर पहाड़ी स्टेशनों के बारे में बताते हैं, जहां आप चले तो जाएंगे लेकिन आपको वापस आने का मन नहीं करेगा।

Advertisement

महाबळेश्वर (महाराष्ट्र)

महाबळेश्वर एक प्रसिद्ध हील स्टेशन है, जो महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। महाबळेश्वर की सबसे खास बात यह है, कि इसका शांतिपूर्ण वातावरण और ताजगी भरा मौसम है। यह एक झील के किनारे स्थित है, जिसमें आप बोटिंग और स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां वेनंगी झरना, लिंब्या बाग, पुनकाई झरने भी देख सकते हैं। महाबळेश्वर को फलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आम, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती, अंजीर, अंगूर, केला आदि की पैदावार होती है। नेचर लवर के लिए यह best option होगा।

मुन्नार (केरल)

आप अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मनाने के लिए मुन्नार जा सकते हैं। मुन्नार केरल में स्थित है और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह मुन्नार घाट, घने जंगल, जलप्रपात और चाय बागों से घिरा हुआ है। यहां का मौसम लगभग पूरे साल ही सुहावना रहता है। मुन्नार में प्राकृतिक दृश्यों के अलावा, आप कई activiy भी कर सकते हैं। जंगल सफारी, ट्रेकिंग, चाय बागवान, कैम्पिंग, और बाइक राइडिंग का आनंद ले सकते हैं। मुन्नार में एरविकुलम नेशनल पार्क, मटुपेट्टी डैम, कोलुक्कुमलई पर्वत शिखर और आनामुदी पर्वत शिखर जैसे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

कुनूर (ऊटी)

कुनूर एक बहुत ही सुंदर प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो ऊटी के पास स्थित है। अगर आपक भीड़-भाड़ पसंद नहीं करते और शांतिपूर्ण वातावरण में समय बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए best option होगा। यह चाय बागों से घिरा हुआ एक बहुत ही सुंदर स्थान है। यह नीलगिरी पर्वत की सुंदरता के बीच स्थित है और जलप्रपातों, झीलों, बागों और कॉलोनियल शैली की वास्तुकला के साथ कई दृश्यमय स्थलों से भरा हुआ है।

तो अब देर किस बात की है? जब आपका मन करे तब आप अपना mood fresh इन जगहों पर जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article