टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Vadodara Bridge Collapsed: PM ने किया मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे के ऐलान

01:23 PM Jul 09, 2025 IST | Neha Singh
Vadodara Bridge Collapsed 1

Vadodara Bridge Collapsed: गुजरात के वडोदरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बना एक पुल का एक हिस्सा गिर गया। पुल गिरने से कम से कम पांच वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 10 के करीब लोगों को बचा लिया गया है। छह लोग घायल भी हुए हैं।  यह पुल 1985 में बना था। मुख्यमंत्री ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजकर जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए का ऐलान किया है और घायलों के लिए 50,000 रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

Advertisement

गुजरात सीएम ने जताया दुख

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को वडोदरा के पादरा इलाके में गंभीरा पुल के ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया और घटना की तत्काल जाँच के आदेश दिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, भूपेंद्र पटेल ने लिखा, "आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 हिस्सों में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है। मैं इस त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।" उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दमकल विभाग, वडोदरा नगर निगम (VMC) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें बचाव और राहत कार्यों में शामिल हो गई हैं।

45 साल पुराना था पुल

गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि सौराष्ट्र और मध्य गुजरात को जोड़ने वाला ढहा हुआ पुल 1985 में बना था और इसका नियमित रखरखाव होता था। ऋषिकेश पटेल ने संवाददाताओं को बताया "आज सौराष्ट्र और मध्य गुजरात, आनंद और पादरा को जोड़ने वाला पुल ढह गया है। पता चला है कि बड़े और छोटे लगभग पांच वाहन गिर गए हैं। तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों को बचा लिया गया है... यह पुल 1985 में बना था। इस पुल का नियमित रखरखाव और मरम्मत की जाती थी, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई।"

सुबह हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, “महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए।”

Also Read- गुजरात के वडोदरा में ढह गया पुल, नदी में गिरे कई वाहन, 9 की मौत

 

Advertisement
Next Article