W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi और Yashasvi Jaiswal के बीच होगा क्लैश? इंडियन टीम में किसका होगा सेलेक्शन?

02:16 PM Apr 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
vaibhav sooryavanshi और yashasvi jaiswal के बीच होगा क्लैश  इंडियन टीम में किसका होगा सेलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal: IPL 2026 को शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और इस सीजन ने मानों नए-नए सितारें इंडिया को देने का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि बीते दिन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए 13वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो अपनी टीम के लिए कितने बेहतरीन प्लेयर है, ये कहना गलत नहीं होगा कि वो छोटे पैकेट में बहुत बड़ा धमाका बन कर सामने आए हैं. हालांकि उनकी परफॉर्मेंस काफी छोटी रही, लेकिन उसका ही इम्पेक्ट टीम को 150 रन तक लेकर जानें में काफी मददगार साबित हुआ.

Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal: कैसा रहा यशस्वी और वैभव का परफॉर्मेंस?

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal
Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी ने 278 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 गेंदों में 39 रन बनाए. उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. पर वो एक छक्का लगाने के बाद ही नहीं रुके बल्कि, उन्होंने इसी ओवर में बुमराह की एक और यॉर्कर लेन्थ गेंद को तारामंडल में पहुंचा दिया. फिर एक सिक्स ट्रेंट बोल्ट के अगले ओवर में भी उन्होंने लगाया. ऐसे में उनकी इस परफॉर्मेंस की बदौलत मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है.

Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal: क्या यशस्वी की जगह लेंगे वैभव?

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal
Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal (Source: Social Media)

वहीं अगर यशस्वी जयसवाल की बात करें तो उन्होंने भी टीम का टारगेट सेट करने में काफी अहम भूमिका निभाई. यशस्वी ने 240 के स्ट्राइक रेट के साथ 32 बॉल में 77 रन बनाए. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि राजस्थान की इस जीत में सबसे बड़ा हाथ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल का रहा. लेकिन अब सवाल यहीं पर खड़ा होता है कि अगर वैभव बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ जयसवाल से अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, तो कहीं आने वाले समय में वो उनकी जगह इंडियन टीम में भी ना ले लें.

Advertisement

दरअसल इंडियन इंटरनेशनल टीम में खेलने के लिए किसी भी प्लेयर का 15 साल का होना जरूरी है और वैभव सूर्यवंशी भी हाल ही में इस उम्र के हो चुके हैं. तो इंडियन टीम में आने के लिए उनके सामने दरवाजा एकदम खुल चुका है. पर अभी भी एक बात जो खटक रही है, वो ये है कि आने वाले समय में कही इंडियन टीम में जगह बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल क्लैश ना हो जाए. क्योंकि दोनों ही लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज है और टीम में खास तौर पर 3 या 4 नंबर पर लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाजों के लिए जरूरत होती है और ये दोनों ही बल्लेबाज विस्फोटक भी हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal: सलामी जोड़ी होगी एक दूसरे के खिलाफ?

Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal
Vaibhav Sooryavanshi Vs Yashasvi Jaiswal (Source: Social Media)

तो आनें वाले समय में इन दोनों ही बल्लेबाजों की सलामी जोड़ी कही एक दूसरे के खिलाफ ही खड़ी ना हो जाए, ये एक बेहद ही अह सवाल होगा. हालांकि दोनों प्लेयर्स के बैटिंग स्टाइल और परफॉर्मेंस में काफी अंतर है, लेकिन जो चीज टी20 में चाहिए होती है वो आक्रामकता जो कि इन दोनों ही प्लेयर्स के पास है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में ये दोनों बल्लेबाज ऐसे ही एक दूसरे को सम्मान देते हुए खेलते रहेंगे या फिर दोनों के बीच इंडियन टीम में जगह बनाने के लिए क्लैश होगा.

Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×