W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगी स्थगित, खराब मौसम के कारण लिया फैसला

12:04 AM Oct 04, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगी स्थगित  खराब मौसम के कारण लिया फैसला
Advertisement

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। श्राइन बोर्ड ने तीन दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी। भक्त आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं।

26 अगस्त को भूस्खलन का कहर

बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था।

श्राइन बोर्ड पर उठे सवाल

भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×