टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक इन भारतीय क्रिकेटरों की लव स्टोरी वैलेंटाइन डे पर जानें

दुनिया भर में 14 फरवरी यानी आज के दिन वेलैंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन हर प्यार करने वाला अपने पार्टनर को कई सारे वादे और तोहफे देता है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इस दिन अपने पाटर्नर

08:25 AM Feb 14, 2020 IST | Desk Team

दुनिया भर में 14 फरवरी यानी आज के दिन वेलैंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन हर प्यार करने वाला अपने पार्टनर को कई सारे वादे और तोहफे देता है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इस दिन अपने पाटर्नर

दुनिया भर में 14 फरवरी यानी आज के दिन वेलैंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन हर प्यार करने वाला अपने पार्टनर को कई सारे वादे और तोहफे देता है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इस दिन अपने पाटर्नर के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। पिछले साल कई खिलाड़ियों ने इस मौके पर अपने पाटनर्स के लिए कुछ प्यार के बोल कहे थे। चलिए इस खास मौके पर आज हम आपको कुछ भारतीय क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियों के बारे में बताते हैं। 
Advertisement
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 दिसंबर में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। कई बार विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की सार्वजनिक तौर पर बॉन्डिंग देखी जाती है। बता दें कि सार्वजनिक तौर पर शादी से पहले दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलासा नहीं किया था। अक्सर विदेश दौरों पर अनुष्का शर्मा विराट कोहली का उत्साह बढ़ाती दिखाई देती हैं। जब भी विराट और अनुष्का को समय मिलता है तो दोनों कुछ टाइम बीताने के लिए छुट्टियाें पर चले जाते हैं। 
एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ टाइम सपेंट करते हुए कई बार नजर आ चुके हैं। बता दें कि एमएस धोनी मैदान पर हार्ड हिटर बल्लेबाज हैं लेकिन वह बेहद ही रोमांटिक अपनी निजी जिंदगी में हैं। एमएस धोनी और साक्षी पिछले 10 सालों से एक साथ हैं। लेकिन एमएस धोनी और साक्षी के बीच आज भी इतने सालों बाद प्यार वैसा का वैसा ही है। 
रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी बहुत रोमांटिक किस्म के इंसान हैं। अक्सर रोहित शर्मा मैदान पर बड़े-बड़े हिट लगाते हुए नजर आते हैं लेकिन मैदान के बाहर वह उतने ही कूल  हैं। रोहित शर्मा ने अपनी मैनेजर रितिका सजदेहा से शादी की है। रोहित को अक्सर मैदान में उनकी पत्नी रितिका सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। कई बार देखा गया है जब भी शतक या किसी बड़े रिकॉर्ड बनाने के पास रोहित शर्मा होते हैं तो उनकी पत्नी रितिका के चेहरे पर टेंशन साफ नजर आती है। 
शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने से 8 साल बड़ी लड़की से शादी की है। शिखर धवन की पत्‍नी आएशा मुखर्जी उनसे 8 साल बड़ी हैं। हालांकि शिखर ने जब आएशा से शादी करने का फैसला किया था तो कई लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दरअसल आएशा पहले से तलाकशुदा थंीं साथ ही वह उम्र में भी बड़ी थीं जिसकी वजह से उन दोनों का मेल लोगों को समझ में नहीं आ रहा था। जब भी शिखर और आएशा को समय मिलता है तो वह एक साथ टाइम बिताते हैं। कई बार ऑस्ट्रेलिया वाले घर में भी दोनों को अपने परिवार के साथ समय बिताते देखा गया है। 
दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पांच साल पहले स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। दिनेश और दीपिका की प्रेम कहानी भी थोड़ी खास है। दिनेश और दीपिका दोनों ही एक पेशेवर खिलाड़ी हैं साथ ही अपने अपने खेलों में यह बिजी होते हैं। लेकिन व्यस्त होने के बाद भी दिनेश और दीपिका एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं। कई बार दीपिका को क्रिकेट के मैदान पर दिनेश का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया है। वहीं पत्नी दीपिका का भी दिनेश उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं। लोगों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए खाली वक्त निकाल लेते हैं। 
Advertisement
Next Article