For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Varanasi : महाकुंभ को देखते हुए परिवहन निगम चलाएगा 320 बसें

12:26 AM Oct 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
varanasi   महाकुंभ को देखते हुए परिवहन निगम चलाएगा 320 बसें

Varanasi : आगामी महाकुंभ पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी रीजन में 320 नई बसें शामिल होंगी। इसमें 35 एसी बसें वाराणसी प्रयागराज रोड पर चलाई जाएंगी। बीएस 6 इंजन वाली बस नवंबर तक वाराणसी आ जाएंगी। मुख्यालय स्तर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाकुंभ में प्रयागराज के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी आते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए वाराणसी परिवहन निगम ने अपनी कमर कस ली है। महाकुंभ-2025 के लिए राज्य सरकार ने वृहद स्तर पर बसों की व्यवस्था की है। इसमें 7 हजार बसें प्रदेश स्तर पर होगी।

Highlights

  • आगामी महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कड़े इंतजाम
  • यूपी परिवहन निगम में 320 नई बसें होंगी शामिल
  • श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उठाए गए कदम

यहां वाराणसी में भी 300 बसें लगाने की योजना है। जिसमें से 35 एसी बसें शामिल होंगी। इससे महाकुंभ यात्रा के लिए रवाना होने वाले लोगों को बहुत सुविधाएं मिलेंगी। यह यात्रियों को अपने गंतव्य स्थल पर लेकर जाएगी। वाराणसी में यात्रियों को 24 घंटे हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान, जो भी भीड़ होगी, उसे नियंत्रित करने के लिए बाकायदा हर तरह की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि स्थिति को बेकाबू होने से रोका जा सके।

यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था

काशी पुराना शहर है। यह पौराणिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इसे आस्था का केंद्र भी माना जाता है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर भी है। प्रयागराज से होकर भी लोग यहां आना चाहते हैं। लोगों में यहां आने की आतुरता भी देखने को मिलती है। इसके पीछे का उद्देश्य यहां के धार्मिक स्थल भी हैं। जिसे देखते हुए यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×