टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वर्धमान स्टेशन का नाम अब बटुकेश्वर दत्त स्टेशन होगा : नित्यानंद

सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है ताकि आज की पीढ़ अपनी विरासत को समझ सके।

03:20 PM Jul 20, 2019 IST | Desk Team

सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है ताकि आज की पीढ़ अपनी विरासत को समझ सके।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज घोषणा की कि पश्चिम बंगाल का वर्धमान रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त के नाम से जाना जाएगा। 
Advertisement
श्री राय और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना के जक्कनपुर स्थित उनके आवास पर गए। इसके बाद दोनों नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने स्वर्गीय दत्त के परिजनों से मिलकर बातचीत भी की। 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन का नाम स्वर्गीय बटुकेश्वर दत्त के नाम पर होगा। वर्धमान स्वर्गीय दत्त की जन्म स्थली रही है। श्री राय ने कहा कि स्वर्गीय दत्त का संघर्षशील एवं क्रांतिकारी जीवन देश के लोगों के लिए प्रेरणा एवं आदर्श है। आजीवन उन्होंने देश की सेवा बिना किसी मान सम्मान के ही की। उन्होंने कहा कि अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है ताकि आज की पीढ़ अपनी विरासत को समझ सके।
Advertisement
Next Article