वरुण गांधी ने फसल जलाते किसान का वीडियो किया पोस्ट, अपनी ही सरकार को दिखाया आईना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें धान की फसल को बेचने के अपने नाकाम प्रयासों के बाद एक व्यक्ति फसल में आग लगाते दिख रहा है। सांसद ने कृषि नीति पर पुनर्विचार की मांग की।
02:42 PM Oct 23, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें धान की फसल को बेचने के अपने नाकाम प्रयासों के बाद एक व्यक्ति फसल में आग लगाते दिख रहा है। सांसद ने कृषि नीति पर पुनर्विचार की मांग की।
Advertisement
कृषि नीति पर पुनर्विचार करें – वरुण गांधी
Advertisement
वरुण गांधी ने व्यक्ति का वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह अपनी धान की फसल बेचने के लिए पिछले 15 दिनों से मंडियों के चक्कर लगा रहे थे। धान नहीं बिके तो उन्होंने हताशा में खुद ही फसल में आग लगा दी। यह व्यवस्था किसानों को कहां ले आई? वक्त आ गया है कि हम अपनी कृषि नीति पर पुनर्विचार करें।’’
Advertisement
उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी।
इस व्यवस्था ने किसानों को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। pic.twitter.com/z3EjYw9rIz
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 23, 2021
सीधे-सीधे हमला किए बगैर भाजपा नेता ने कृषि मुद्दों से निपटने के तरीकों को लेकर सरकार की आलोचना की है और तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की है।

Join Channel