टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वास्तु के ये नियम घर के फर्नीचर के बारे में बताते हैं बेहद ही महत्वपूर्ण बातें

घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर एक अहम भूमिका निभाता है। आप अपने घर को अलग-अलग डिजाइन के फर्नीचर से नया लुक दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुदोष

05:09 PM Mar 16, 2020 IST | Desk Team

घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर एक अहम भूमिका निभाता है। आप अपने घर को अलग-अलग डिजाइन के फर्नीचर से नया लुक दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुदोष

घर की सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर एक अहम भूमिका निभाता है। आप अपने घर को अलग-अलग डिजाइन के फर्नीचर से नया लुक दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुदोष का कारण कई बार मंहगा और डिजाइनर फर्नीचर बन सकता है। घर की सुख-शांति को भी यह भंग कर सकता है साथ ही आर्थिक परेशानियां भी आपके जीवन में आ सकती हैं। वास्तु के नियमों को घर में फर्नीचर लगाते समय जरूर ध्यान दें।
हल्का फर्नीचर शुभ होता है
वास्तु विज्ञान के मुताबिक कई परेशानियों लेकर घर में भारी-भरकम फर्नीचर लाते हैं। इस बात का ध्यान रहे कि फर्नीचर हमेशा वचन में हल्का ही घर में रखें। अगर आपके घर में पहले से ही भारी फर्नीचर हैं तो उसे दक्षिण या पश्चिम की दीवार की तरफ रखें। उत्तर और पूर्व में हमेशा हल्का फर्नीचर घर में रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान आप घर में फर्नीचर लगाते समय नहीं रखेंगे तो आर्थिक संकट का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। अगर आप अपने घर में फर्नीचर बनवा रहे हैं तो काम दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरु करवाएं। काम हमेशा उत्तर, पूर्व दिशा में खत्म हाेना चाहिए। 
घर के सदस्यों को ऐसा करने से किसी तरह की समस्या नहीं होगी और नियोजित ढंग से सारा काम पूरा होगा। परिवार के सदस्य बीमार हो सकते हें दिशा का ध्यान न देने पर। साथ ही क्लेश भी घर में हो सकते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी हल्के रंग का फर्नीचर रखने से आती है। हालांकि नकारात्मकता घर में गहरे रंग का फर्नीचर रखने से आती है। 
ध्यान रखें लकड़ी और डिजाइन का
लकड़ी का ध्यान फर्नीचर खरीदते या बनवाते समय जरूर रखें। दरअसल वास्‍तु में कुछ लकड़ियों को शुभ माना गया है और कुछ को अशुभ माना गया है। फर्नीचर शीशम, चन्दन, अशोक, सागवान, साल,अर्जुन या नीम की लकड़ी से खरीदना चाहिए। यह फर्नीचर शुभ फल आपके जीवन में लाता है। इस बात का ध्यान रखना फर्नीचर को बनवाते या खरीदते समय रखना चाहिए कि किनारे ज्यादा नुकीले न हो। नकारात्मक ऊर्जा का वास इस तरह के फर्नीचर से हो जाता है। 
वास्तु में वर्गाकार, आयताकार शुभ माने जाते हैं। गोल या घुमावदार फर्नीचर से वहीं बचना चाहिए। वास्तु में लोहे के फर्नीचर को रखने की सलाह नहीं दी है। अगर आपके घर में पहले से ही ऐसा फर्नीचर है तो उसे पेंट करवा दें और उत्तर या पश्चिम दिशा में रख दें। इससे लाभ मिलेगा। आप अपनी पसंद के अनुसार फर्नीचर पर शुभ प्रतीक गाय,मोर,कछुआ, मछली आदि बनवाने से सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। 
खरीददारी करें शुभ दिन 

अलग-अलग दिन वास्तु के मुताबिक प्रत्येक वस्तु खरीदने का बताया है। शुभ दिन एवं शुभ समय का अवश्य शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको ध्यान रखना चाहिए। शनिवार, मंगलवार और अमावस्या के दिन भूलकर भी फर्नीचर नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे ही राहुकाल में खरीददारी करना शास्‍त्रों में अच्छा नहीं माना जाता। स्टील के हल्के फर्नीचर कार्यस्‍थल या ऑफिस के लिए यूज करने चाहिए। इसेस सकारात्मकता बनी रहती है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article