W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chandi Kin Rashiyon Ke Liye Shubh: वृषभ और कर्क समेत इन 5 राशियों के लिए वरदान है चांदी; दूर होगी पैसों की तंगी, मिलेगी मानसिक शांति

04:44 PM Jul 08, 2026 IST | Khushi Srivastava
chandi kin rashiyon ke liye shubh  वृषभ और कर्क समेत इन 5 राशियों के लिए वरदान है चांदी  दूर होगी पैसों की तंगी  मिलेगी मानसिक शांति
Chandi Kin Rashiyon Ke Liye Shubh (AI Generated)
ज्योतिष शास्त्र में सभी धातुओं का अपना खास महत्व होता है। कई लोग सोना धारण करते हैं, क्योंकि इसे धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सोना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए सोने से ज्यादा चांदी पहनना किस्मत चमकाने वाला साबित होता है। लोग चांदी को सिर्फ गहने के रूप में नहीं पहनते हैं, बल्कि ज्योतिष में भी इसको बहुत फायदेमंद माना जाता है। चांदी धारण करने से इंसान का मन शांत रहता है, पैसों की तंगी दूर होती है और जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं। आइए, जानते हैं कि वे कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए चांदी पहनना शुभ (Chandi Kiske Liye Shubh) और फायदेमंद होता है।

चांदी पहनने के फायदे (Astrological Benefits of Wearing Silver)

Silver
Silver (Source: Social Media)

ज्योतिष के अनुसार, चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा से होने के कारण यह सीधे हमारे मन पर असर डालती है। इसे धारण करने से मन को गहरी शांति मिलती है, गुस्सा और चिंता कम होती है, तथा किसी भी काम में फोकस बढ़ता है। चांदी इंसान की भावनाओं को काबू में रखने में मदद करता है।

Advertisement

इन 5 राशियों के लिए चांदी है बेहद शुभ (Chandi Kin Rashiyon Ke Liye Shubh)

1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के मालिक शुक्र ग्रह हैं, जिसे धन-दौलत, ऐशो-आराम और खूबसूरती का देवता माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोगों के लिए सोने से ज्यादा चांदी पहनना किस्मत बदलने वाला होता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी पहनने से इनकी पैसों की स्थिति मजबूत होती है, सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं और घर में बरकत आती है।

Advertisement

2. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के मालिक चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, भावनाओं और शांति के प्रतीक माने हैं। ज्योतिष में चांदी का सीधा संबंध भी चंद्रमा से ही माना गया है। इसलिए, कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना बहुत फायदेमंद है। इससे उनका मन शांत रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और परिवार में खुशहाली व समृद्धि बनी रहती है।

Advertisement

3. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के मालिक भी शुक्र ग्रह ही हैं। इस राशि के लोगों का मानना है कि चांदी पहनने से उनके जीवन में तालमेल बैठता है, शांति मिलती है और खुशियां आती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, चांदी धारण करने से इनके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और पैसों के मामले में भी स्थिरता आती है।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए चांदी की अंगूठी, चेन या कोई भी दूसरा गहना पहनना बहुत अच्छा माना जाता है। ज्योतिष कहता है कि चांदी पहनने से वृश्चिक राशि वालों का गुस्सा और मानसिक तनाव कम होता है। इससे उनका दिमाग शांत रहता है और सोयी हुई किस्मत भी जाग उठती है।

5. मीन राशि (Pisces)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के लोगों को अपने जीवन में अच्छे बदलाव और शांति के लिए चांदी जरूर पहननी चाहिए। ऐसा करने से उनका मन इधर-उधर नहीं भटकता, सही फैसले लेने की ताकत बढ़ती है और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×