W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Fitkari Ke Upay: डरावने सपने और घर की नेगेटिविटी हमेशा के लिए होगी खत्म, अपनाएं फिटकरी के ये 5 कारगर टोटके

03:53 PM Jul 01, 2026 IST | Khushi Srivastava
fitkari ke upay  डरावने सपने और घर की नेगेटिविटी हमेशा के लिए होगी खत्म  अपनाएं फिटकरी के ये 5 कारगर टोटके
Fitkari Ke Upay (AI Generated)
कई बार घर में नेगेटिविटी आने से झगड़े होने लगते हैं और लोग आपस में तालमेल नहीं बिठा पाते। ऐसे में बहुत बार स्थिति ऐसी आ जाती है कि घर टूट जाता है। ज्योतिष में फिटकरी के कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप भी जीवन के किसी मोड़ पर बेहद परेशान हैं, तो फिटकरी के ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष ठीक होता है, कर्ज से मुक्ति मिलती है, धन लाभ होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। यहां पर फिटकरी के 5 कारगार उपाय (Alum Remedies) बताए गए हैं।

Fitkari Ke 5 असरदार Upay

Fitkari Ke Upay
Fitkari Ke Upay (Source: Social Media)

1. धन और बरकत बढ़ाने का उपाय

अगर बहुत मेहनत के बाद भी बिजनेस में फायदा नहीं हो रहा या हमेशा पैसों की कमी रहती है, तो एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से काम की जगह पर नेगेटिविटी नहीं आती और बिजनेस में खूब तरक्की होती है।

2. कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय

अगर आप बढ़ते कर्ज और पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो थोड़ी सी फिटकरी पर सिंदूर छिड़कें। फिर उसे एक पान के पत्ते में रखकर कलावा से बांध लें। शाम के समय इसे किसी पीपल के पेड़ के नीचे एक बड़े पत्थर से दबा दें। यह उपाय आपको लगातार तीन बुधवार करना है। इससे जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा, बस ध्यान रखें कि यह उपाय करते समय कोई आपको देखे नहीं।

3. नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

अगर आपको लगता है कि घर में नेगेटिविटी या डर का माहौल है, तो घर की खिड़की या दरवाजे के पास एक कांच के बर्तन में फिटकरी भरकर रख दें। इसे समय-समय पर बदलते रहें। इससे घर का डर और नेगेटिविटी तो दूर होगी ही, बाहर से आने वाली बुरी ऊर्जा भी रुक जाएगी। इसके अलावा, पानी में फिटकरी मिलाकर पोंछा लगाने से भी घर की नेगेटिविटी खत्म होती है।

Advertisement

4. बुरे सपनों से बचने का उपाय

अगर आपको रोज डरावने सपने आते हैं जिससे आपकी नींद खराब होती है, या आपका बच्चा रात में अचानक डरकर उठ जाता है, तो फिटकरी का यह उपाय अपनाएं। माना जाता है कि एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर बिस्तर के नीचे रखने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं और इंसान चैन की नींद सो पाता है।

Advertisement

5. परिवार में सुख-शांति का उपाय

अगर घर में हमेशा कलह या झगड़े का माहौल रहता है, तो रात को एक गिलास पानी में फिटकरी के कुछ टुकड़े डालकर अपने बेड के नीचे रख दें। सुबह उठकर उस पानी को पीपल के पेड़ में डाल दें। इस उपाय को बिना चूके पूरे एक महीने तक रोज करें। इससे घर में शांति आएगी और परिवार के लोगों में प्यार बढ़ेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×