Garuda Purana Rules for Wealth: अमीर बनना है तो आज ही छोड़ दें ये 8 आदतें, गरुड़ पुराण में छुपा है धनवान बनने का रहस्य
धन-दौलत के लिए गांठ बांध लें ये 8 बातें (Garuda Purana Rules for Wealth)
1. सुबह देर तक सोने की आदत छोड़ें

'ब्रह्म मुहूर्त' सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग सूर्योदय के बाद भी देर तक सोते रहते हैं, उनका भाग्य धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। वहीं, अगर सुबह जल्दी उठकर ईश्वर का स्मरण करने और अपने काम में जुटने वाले लोगों के घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
2. साफ कपड़े पहनें
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग गंदे और फटे हुए कपड़े पहनते हैं, उनके पास धन कभी नहीं टिकता। धन की देवी लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद प्रिय है। माना जाता है कि अस्वच्छ रहने वाले लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उनके घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। इसलिए, जीवन में तरक्की और आर्थिक उन्नति के लिए हमेशा खुद को साफ-सुथरा रखें और स्वच्छ कपड़े पहनें।
3. कड़वा बोलने से बचें
हमारी वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। कठोर वाणी बोलने वाले इंसान के पास भी धन की देवी नहीं रुकती हैं। जो लोग हर छोटी बात पर चीखने-चिल्लाने लगते हैं और घर या ऑफिस में क्लेश करते हैं, उन्हें कभी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद नहीं मिलता। इसलिए अपनी वाणी में हमेशा मधुरता बनाए रखें।
4. किसी और के पैसों पर नजर न रखें
गलत रास्तों, शॉर्टकट या धोखेबाजी से कमाया गया धन कुछ समय के लिए सुख-सुविधाएं तो दे सकता है, लेकिन अंत में विनाश ही लाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों का हक छीनता है या बेईमानी से अमीर बनने की कोशिश करता है, उसका धन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है। मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया पैसा ही घर में बरकत और खुशियां लाता है।
5. घमंड न करें
जो लोग हमेशा दूसरों का अपमान करते हैं, छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होते हैं या गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, भाग्य उनका साथ छोड़ देता है। गरुड़ पुराण कहता है कि जो लोग सबका सम्मान करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
6. मेहनत करने से पीछे न हटें
जो इंसान मेहनत करने से बचता है, उससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अपने सौंपे गए कामों को ठीक से पूरा न करना और दूसरों के काम में कमियां निकालना इंसान के जीवन और करियर को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। सफलता के लिए आलस्य छोड़कर मेहनती बनना जरूरी है।
7. जरूरत से ज्यादा भोजन न करें

गरुड़ पुराण के अनुसार, जरूरत से ज्यादा भोजन करने वाले लोगों के पास मां लक्ष्मी कभी नहीं रुकती हैं। वैसे भी ज्यादा खाने वाले लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। मोटापा इंसान को आलसी बनाता है और मेहनत करने से रोकता है। देवी लक्ष्मी केवल उन्हीं का साथ देती हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सफलता पाने की कोशिश करते हैं।
8. दान-पुण्य करें
धनवान बनने का सबसे बड़ा नियम यह है कि कमाए गए धन का सही चीजों में इस्तेमाल किया जाए। गरुड़ पुराण में साफ कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपनी कमाई का एक छोटा हिस्सा गरीबों, जरूरतमंदों की मदद या धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किया गया दान आपके धन को कई गुना बढ़ाता है और इससे मन को शांति मिलती है।

Join Channel