Krishna Janmashtami Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह से सजाएं अपना घर, देखें नए Rangoli Designs
Krishna Janmashtami Decoration Ideas: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस त्योहर की तैयारी लोगों ने अभी से शुरू कर दी है। जन्माष्टमी 2025 का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। इसका सीधा उदाहरण बाजारों में मची चहल-पहल है। बाजारों में लोगों की भीड़ इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि श्रीकृष्ण को भक्त इस पावन दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस दिन लोग अपने घर को बड़े ही प्रेम और श्रद्धा से सजाते हैं और बाल गोपाल को पालने में झुलाने की परंपरा निभाते हैं। झूला सजाना इस त्योहार का खास हिस्सा होता है, जो न सिर्फ भक्ति का प्रतीक है बल्कि उत्साह और उमंग भी दर्शाता है। इस दिन बाल गोपाल को सजाते हैं और पूरे मन से उनकी पूजा करते हैं। इस दिन उपवास भी रखा जाता है। ऐसा मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने से 100 एकादशी का फल मिलता है। अर्थात कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 100 एकादशीयों के बराबर माना जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु अतार लेकर धरती पर दुष्टों का संहार करने के लिए प्रकट हुए थे। श्री कृष्ण के रूप में उन्होंने कई बाल लीलाएं भी की थी। श्री कृष्ण को कई नामों से भी लोग पुकारा करते हैं। कोई उन्हें माखनचोर पुकारता है तो कोई उन्हें चितचोर कहता है। कोई उनको मुरलीधर कहता है तो कोई उनको माधव कहता है।
कोई उनको द्वारकाधीश कहता है तो कोई उन्हें प्यार से लल्ला कहता है। श्रीकृष्ण की छवि ऐसी है कि वह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इस कृष्ण जन्माष्टमी पर आप भी भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने और इस पावन त्योहार को और भी खास और यादगार बनाने के लिए इस तरह से अपना घर सजाएं।
Krishna Janmashtami Decoration Ideas: ऐसे सजाएं अपना घर
कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सबसे खास और पवित्र होता है। इस दिन सबसे पहले आप पूरे घर को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद घर में गंगाजल छिड़कें। इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा। इसके बाद आर घर में बिजली वाली लड़ियां, LED स्ट्रिप्स और फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं।
इससे आपका घर अंधेरे में भा जगमगाता रहेगा। इसके बाद आप घर के दरवाजों को फूलों की झालर से सजा सकते हैं। अगर आपको पास फूलों की झालर नहीं है तो आप साधारण माला को अलग करके इसके लंबा करें और इसके बाद इसको घर के दरवाजों पर सजा दें। इससे आपका घर और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देगा।
Krishna Janmashtami Decoration Ideas: ऐसे सजाएं श्री कृष्ण का मंदिर
श्री कृष्ण का मंदिर सजाने के लिए आप पेपर क्राफ्ट और आर्टिफिशियल सजावट की मदद ले सकते हैं। सबसे पहले आप मंदिर को साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद आप बाल गोपाल या उनकी प्रतिमा हो तो उसको स्नान कराएं और इसके बाद उनको नए और साफ वस्त्र पहनाएं। इसके बाद आप मंदिर में बिजली की लड़ियां या फूलो की झालर लगाएं।
इसके बाद आप मंदिर को फूलों से सजाएं और श्री कृष्ण को झूले को भी फूलों से अच्छी तरह से सजाएं। श्री कृष्ण के पालने को सजाते समय आप पेपर क्राफ्ट से बनी चीजो को भी सजा सकते हैं। झूले को पारंपरिक रंगों जैसे पीला, केसरिया, लाल या हरे रंग के बनारसी या बंधेज कपड़े से सजाएं. इसके साथ गोटा किनारी, कढ़ाई वाले रिबन और मिरर वर्क का उपयोग करें।
इससे झूले को रॉयल और पारंपरिक लुक मिलेगा। इसके बाद आप मंदिर में गाय-बछड़े की मूर्तियां या अन्य कोई छोटी-छोटी मूर्तियों को भी रख सकते हैं, जो मंदिर की सजावट से मेल खाती हों। आप मंदिर और झूले को पत्तियों, मिट्टी के बर्तनों, तुलसी के पौधों और लकड़ी के आइटम्स से भी सजी सकते हैं। इसके बाद आप मंदिर में धूप-बत्ती जलाकर मंदिर को और घर के वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं।
Also Read...
Krishna Janmashtami Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं Rangoli Designs
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मंदिर में या घर के आंगन में इस तरह की मोर पंख और बांसुरी बनी हुई Rangoli Designs बना सकते हैं। इसके लिए आप एक इयरबड्स से मोर पंख इजीली बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली से आपका घर और भी ज्याद सुंदर दिखाई देगा।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मंदिर में या घर के आंगन में श्री कृष्ण के चेहरे वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसके आपका घर काफी आकर्षित दिखाई देगा।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मंदिर में या घर के आंगन में राधा रानी के साथ श्री कृष्ण की रंगोली भी बना सकते हैं। यह भी काफी सुंदर दिखाई देगी।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मंदिर में या घर के आंगन में आप इस तरह सिंपल मोर वाली रंगोली भी बना सकते हैं। यह भी आपको घर को सुंदर बनाने में आपकी मदद करेगी।
Also Read...
Shani Dev Ke 10 Naam: शनि देव के इन 10 नामों का करें जाप, दूर होंगे सारे कष्ट