Mandir me Chappal Chori Hona: मंदिर में जूते-चप्पल खोना किस्मत चमकने का इशारा! जानें शनि दोष और शनिवार से जुड़ा यह खास कनेक्शन
ज्योतिष शास्त्र में जूते और पैरों का संबंध शनि देव से माना गया है। इसलिए, ऐसी मान्यता है कि अगर मंदिर के बाहर आपके जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा कम हो रही है। इसे शनि के दोष या उनके बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलने का संकेत भी माना जाता है।
शनिवार को चप्पल चोरी होना ज्यादा शुभ क्यों? (Saturday Footwear Theft Benefits)

धार्मिक मान्यता है कि शनिवार को चप्पल चोरी होने की घटना अच्छे दिनों के आने की आहट हो सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो मंदिर में चप्पल चोरी होना आने वाले बेहतर समय का संकेत हो सकता है। इसे लोग जीवन में एक नई शुरुआत की तरह देखते हैं। अगर घटना शनिवार के दिन, खासतौर पर शनि या हनुमान मंदिर के बाहर हो, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। लोगों की आस्था है कि इससे शनि देव से जुड़ी मुश्किलें दूर हो सकती हैं।
चप्पल चोरी होने पर क्या करें?
अगर मंदिर के बाहर आपके जूते या चप्पल चोरी हो जाएं, तो किसी और के जूते पहनने की गलती न करें। आप बाजार से नई चप्पल खरीद सकते हैं या घर जाने का कोई दूसरा इंतजाम कर लें। मंदिर में ध्यान जूते-चप्पलों पर नहीं, बल्कि भगवान पर होना चाहिए। इसलिए, मन में सकारात्मक विचार रखें और यह मानकर घर लौटें कि भगवान ने आपकी किसी परेशानी को अपने पास रख लिया है और अब सब ठीक होगा।
Join Channel