W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mirror Vastu: गलत दीवार पर लगा आईना बढ़ा सकता है पति-पत्नी में दूरियां और आर्थिक तंगी! नोट कर लें वास्तु से जुड़ी ये जरूरी नियम

11:55 AM Jul 02, 2026 IST | Khushi Srivastava
mirror vastu  गलत दीवार पर लगा आईना बढ़ा सकता है पति पत्नी में दूरियां और आर्थिक तंगी  नोट कर लें वास्तु से जुड़ी ये जरूरी नियम
Mirror Vastu (AI Generated)
कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो हर किसी के घर में होती ही हैं, जैसे कि आईना। वास्तु शास्त्र में इस छोटी सी चीज का बहुत महत्व है। वास्तु में घर के अंदर शीशा लगाने के खास नियम और सही दिशाएं बताई गई हैं। जब भी आप घर में शीशा लगाएं, तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें। अगर इन बातों को अनदेखा किया जाए, तो घर में मुसीबतें और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए, जानें गलत जगह पर आईना लगाने के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं, साथ में जानें आईना लगाने जुड़े कुछ (Mirror Vastu) जरूरी नियम।

गलत दिशा में आईना लगाने से क्या होता है?

अगर घर में गलत दिशा या गलत दीवार पर शीशा लगा हो, तो इससे परिवार के लोगों के आपसी रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। बात इतनी बिगड़ सकती है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं और बात तलाक तक भी पहुंच सकती है। इसलिए, यह जानना बहुत जरूरी है कि वास्तु के हिसाब से घर में शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है।

Mirror Vastu के अनुसार किन दिशाओं में आईना न लगाएं?

Mirror
Mirror (Source: Social Media)

वास्तु में दक्षिण और पश्चिम दिशा को मजबूती, स्थिरता और कंट्रोल की दिशा माना जाता है। इसलिए इन दिशाओं की दीवारों पर कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इन दीवारों पर शीशा लगा देते हैं, तो वहां की ऊर्जा अस्थिर हो जाती है। माना जाता है कि इन दिशाओं में शीशा लगाने से घर की नेगेटिविटी बढ़ती है। इसकी वजह से घर के लोगों में मानसिक तनाव, बेवजह का गुस्सा और आपस में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। अगर आपके घर में भी इन दिशाओं में शीशा लगा है, तो उसे तुरंत हटा दें।

Advertisement

शीशा लगाने की सबसे शुभ दिशाएं (Best Directions for Mirrors)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाना सबसे ज्यादा अच्छा और भाग्यशाली माना जाता है। इससे घर में हमेशा सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। धन-दौलत के रास्ते खुलते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आपके काम या बिजनेस में तरक्की होती है।
यह भी पढ़ें- Fitkari Ke Upay: डरावने सपने और घर की नेगेटिविटी हमेशा के लिए होगी खत्म, अपनाएं फिटकरी के ये 5 कारगर टोटके

आईने का आकार कैसा होना चाहिए?

Mirror
Mirror (AI Generated)
घर में कभी भी गोल (Round) आकार का शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से चौकोर (Square) या आयताकार (Rectangle) शीशा लगाना ही सबसे बेस्ट होता है।

टूटा हुआ शीशा तुरंत हटा दें

घर में कभी भी टूटा हुआ या चटका हुआ शीशा गलती से भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि टूटे हुए शीशे से बहुत ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। यह आपके घर की बरकत को रोक देती है और पैसों का नुकसान कराती है, जिससे आपकी जिंदगी में परेशानियां और मुश्किलें बढ़ने लगती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×