ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में घर से वास्तु दोष दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) बनाए रखने के कई आसान तरीके बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रात को सोने से पहले कुछ छोटे-छोटे काम नियम से करते हैं, तो इससे घर की निगेटिविटी दूर होती है और खुशहाली आती है। माना जाता है कि कुछ विषेष उपाय करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, धन की कमी दूर होती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। आइए, जानते हैं रात में सोने से पहले कौन से 4 उपाय करना लाभकारी हो सकता है।
रात को सोने से पहले कर लें ये 5 काम (Night Routine Vastu Tips)
1. जूठे बर्तन साफ करें
Night Routine Vastu Tips (AI Generated)
वास्तु नियमों के अनुसार, रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़कर कभी नहीं सोना चाहिए। रात का खाना खाने के बाद सभी बर्तनों को साफ करके और रसोई को व्यवस्थित करके ही सोएं। ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरी रसोई से घर का वास्तु ठीक रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
2. घर में रोशनी रखें
सूरज डूबने के बाद घर के किसी भी हिस्से में पूरी तरह अंधेरा नहीं होना चाहिए। खासकर घर के मुख्य दरवाजे और उसके आसपास की जगह पर हमेशा उजाला रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई और रोशनी होता है, वहां माता लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। घर के जिन कोनों या कमरों में अंधेरा रहता हो, वहां शाम को एक छोटा बल्ब या दीपक जरूर जलाएं।
3. पानी से भरी बाल्टी रखें
Night Routine Vastu Tips (AI Generated)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले अपने बाथरूम में एक बाल्टी साफ पानी भरकर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होती है और कर्ज के बोझ से राहत मिलती है। इसके अलावा, इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपकी रसोई में कभी भी खाली बाल्टी या खाली बर्तन न रहें। पानी से भरी बाल्टी घर में अच्छी ऊर्जा लाती है और खुशहाली का माहौल बनाती है।
Advertisement
4. कपूर जलाएं
रोज रात को सोने से पहले अपनी रसोई या लिविंग रूम में एक छोटे से मिट्टी के पात्र या दीये में थोड़ा सा कपूर और दो लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर और लौंग के इस उपाय से घर में मौजूद हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच का मनमुटाव दूर होता है, रात को नींद अच्छी आती है और घर का वातावरण पूरी तरह पवित्र और खुशहाल हो जाता है।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।