Sapne me Shivling par Jal Chadhana: सावन के महीने में सपने में शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाना देता है ये 3 बड़े संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
सावन के महीने में भगवान शिव से संबंधित सपने आना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। यह संकेत देता है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है। यह पुरानी गलतियों से माफी मांगने और जीवन में नई शुरुआत करने का अवसर है।
11:43 AM Jul 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
Sapne me Shivling par Jal Chadhana: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा, साधना और भक्ति का विशेष समय माना जाता है। इस पूरे महीने में भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और उपवास रखकर भोलेनाथ की अराधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर इस पावन महीने में भगवान शिव से जुड़े सपने आएं, तो यह बहुत शुभ संकेत होता है। अगर आप सपने में खुद को शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में अच्छे और सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं और आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी हुई है। इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। आइए, जानें इन सपनों के पीछे कौन से शुभ संकेत छिपे हैं।
सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का अर्थ (Sapne me Shivling par Jal Chadhana)

1. भगवान शिव का आशीर्वाद मिलना
अगर आप खुद को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान शिव की खास कृपा है। आपके जीवन में जल्द ही कुछ बहुत अच्छा और बड़ा बदलाव आ सकता है।
Advertisement
2. इच्छा पूरी होने का इशारा
यह सपना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपकी कोई मनोकामना बहुत जल्द पूरी होने वाली है। अगर आपने यह सपना बहुत भक्ति और शांति से देखा है, तो समझें कि आपकी प्रार्थनाएं कबूल हो गई हैं और उनका अच्छा फल मिलने वाला है।
Advertisement
3. पुरानी गलतियों से माफी
यह सपना यह भी दर्शाता है कि आप अपनी पुरानी भूलों को सुधारना चाहते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाना एक तरह से ईश्वर से माफी मांगने और नई शुरुआत करने जैसा है। अगर आपको किसी बात का पछतावा है, तो यह समय उसे भूलकर लाइफ में आगे बढ़ने का है।
Advertisement
सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना (Sapne me Shivling par Doodh Chadhana)

सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बहुत पवित्र और सौभाग्यशाली माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपका शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वैवाहिक जीवन में मिठास, प्रेम और सुख-समृद्धि आएगी, साथ ही आपको हर तरह के मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement

Join Channel