सावन में शिव भक्ति से प्रसन्न होंगे शनिदेव, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, शनिदोष से बचने के लिए करें ये उपाय
Sawan 2026 Shani Sadesati Rashi Upay: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दौरान सच्चे मन से शिव जी की भक्ति करता है उनके जीवन में कभी भी दुख दरिद्रता नहीं आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और शनिदेव का संबंध गुरु और शिष्य का है शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है और वे भगवान शिव को अपना परम गुरु मानते हैं। यही कारण है कि सावन के पावन महीने में शिव जी की भक्ति करने से शनिदेव खुश होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं, किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव और इसके लिए क्या उपाय करें।
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
- मेष राशि
- मीन राशि
- कुंभ राशि
- सिंह और धनु राशि

शनिदोष से बचने के लिए करें ये उपाय
शिवलिंग पर काला तिल और जल चढ़ाएं
दोष से बचने के लिए सावन के महीने में हर सोमवार और शनिवार को जल में काले तिल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दिन शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं। इससे जीवन के सभी दुख दूर होते हैं।
शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं
सावन के महीने में शनिवार के दिन सरसों के तेल में काला तिल डालकर भगवान शिव और शनिदेव के मंदिर में दीपक जलाएं। अगर आप सावन में शिव जी पर शमी के पत्ते को चढ़ाते हैं, तो इससे आपके जीवन में धन की कमी नहीं होती है और शनि दोष में खत्म हो जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
अगर आप सावन के महीने में हर दिन "ॐ नमः शिवाय" या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके जीवन में कभी भी भय और धन की कमी नहीं होगी। ऐसा करने से साढ़ेसाती के कारण होने वाले मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

दान और गरीबों की सेवा
शनिवार के दिन एक कांसे या लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल का दान कर दें। इसके आलावा सावन के महीने में सोमवार या शनिवार के दिन ज़रूरतमंद लोगों को काले जूते, छाता, काले कपड़े या खाना दान करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
सावन के महीने में हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में चल रहे सारे दुख दूर हो जाते हैं। भगवान शनि ने हनुमान जी को वचन दिया तह कि जो भी व्यक्ति हनुमान जी की भक्ति करेगा, उसे शनिदेव कभी भी दुखी नहीं रखते हैं। सावन में रोजाना या शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

Join Channel