W3Schools
Advertisement

Sawan me Ghar me Kya Rakhe: सावन में घर में क्या रखें और क्या नहीं? जानें शिवजी की कृपा पाने के आसान वास्तु नियम

सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि के लिए रुद्राक्ष, चांदी का बेलपत्र (या तांबे/पीतल का), डमरू, त्रिशूल (चांदी/तांबा), गंगाजल, चांदी का कड़ा, चांदी के नंदीऔर भस्म घर में रखने चाहिए। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं, वास्तु दोष मिटाती हैं और शिव जी की कृपा लाती हैं।
12:12 PM Aug 04, 2026 IST | Khushi Srivastava
सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि के लिए रुद्राक्ष, चांदी का बेलपत्र (या तांबे/पीतल का), डमरू, त्रिशूल (चांदी/तांबा), गंगाजल, चांदी का कड़ा, चांदी के नंदीऔर भस्म घर में रखने चाहिए। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं, वास्तु दोष मिटाती हैं और शिव जी की कृपा लाती हैं।
sawan me ghar me kya rakhe  सावन में घर में क्या रखें और क्या नहीं  जानें शिवजी की कृपा पाने के आसान वास्तु नियम
Sawan me Ghar me Kya Rakhe (AI Generated)
Sawan me Ghar me Kya Rakhe: सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसीलिए, भगवान शिव का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो चुकी है और इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। माना जाता है इस पावन महीने में घर पर कुछ शुभ वस्तुएं रखने से सुख-समृद्धि आती है, वहीं कुछ अशुभ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि ऐसी चीजों से घर में दरिद्रता आती है। आइए, जानें सावन में क्या रखना शुभ होगा और क्या रखना अशुभ।

सावन में घर लाने वाली शुभ चीजें (Sawan me Ghar me Kya Rakhe)

Sawan me Ghar me Kya Rakhe
Sawan me Ghar me Kya Rakhe (AI Generated)

1. रुद्राक्ष: भोलेनाथ को रुद्राक्ष बहुत प्रिय है। इसलिए सुख, समृद्धि और मन की शांति के लिए सावन में असली रुद्राक्ष घर लाएं। चाहें तो इसे चांदी में बनवाकर पहन भी सकते हैं। ऐसा करने से शिव जी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी।

Advertisement

2. चांदी का बेलपत्र: सावन में शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना बहुत शुभ होता है। अगर रोज असली बेलपत्र न मिले, तो चांदी का बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि इससे धन के देवता कुबेर खुश होते हैं। चांदी न हो तो तांबे या पीतल का बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं।

Advertisement

3. डमरू: सावन में घर में डमरू रखना बहुत शुभ माना जाता है। आप सावन से पहले इसे घर ला सकते हैं। इसकी आवाज से घर की नकारात्मक ऊर्जा और उदासी दूर होती है और माहौल अच्छा बनता है।

Advertisement

4. त्रिशूल: सावन शुरू होने से पहले अपनी पसंद और बजट के हिसाब से चांदी या तांबे का छोटा त्रिशूल लाएं। इसे घर के मंदिर या मुख्य दरवाजें पर लगाने से परिवार बुरी नजर और बुरी ताकतों से बचा रहता है।

5. गंगाजल: गंगाजल को सबसे पवित्र माना जाता है। घर में गंगाजल रखने से गरीबी दूर होती है। सावन के महीने में शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।

6. चांदी का कड़ा: भगवान शिव हाथ और पैर में कड़ा पहनते हैं। अगर हो सके तो सावन से पहले एक छोटा सा चांदी का कड़ा घर लाएं। इसे घर में रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और माहौल खुशनुमा रहता है।

7. चांदी के नंदी: शिवजी के साथ नंदी महाराज की मूर्ति रखना शुभ होता है। आप चांदी के नंदी ला सकते हैं, इससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है और पैसों की तंगी दूर होती है। चांदी संभव न हो तो पीतल, तांबे या पत्थर के नंदी भी ला सकते हैं।

8. भस्म: भगवान शिव को भस्म बहुत पसंद है। पूजा घर में थोड़ी सी भस्म रखने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती और घर में शांति बनी रहती है।

सावन में घर में क्या नहीं रखना चाहिए (Sawan me Ghar me Kya Nahi Rakhna Chahiye)

Sawan me Ghar me Kya Nahi Rakhna Chahiye
Sawan me Ghar me Kya Nahi Rakhna Chahiye (AI Generated)
1. खंडित मूर्तियां: घर के मंदिर या किसी भी जगह टूटी हुई मूर्ति या खराब फोटो न रखें। वास्तु के अनुसार, टूटी मूर्तियां घर में नकारात्मकता लाती हैं और पूजा का पूरा फल नहीं मिलने देतीं। सावन से पहले इन्हें किसी पवित्र नदी में बहा दें।
2. सूखे पौधे: वास्तु में सूखे पौधों को अच्छा नहीं माना जाता। हरे-भरे पौधे घर में अच्छी ऊर्जा लाते हैं, जबकि सूखे पौधे उदासी और काम में रुकावट का कारण बनते हैं। अगर कोई पौधा सूख गया है तो उसे हटाकर नया पौधा लगा दें।
3. कबाड़ का सामान: अगर घर में ऐसा सामान है जो सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ या बेकार पड़ा है, तो उसे बाहर निकाल दें। टूटे बर्तन, टूटा शीशा, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और फालतू डिब्बे सावन से पहले हटा देने चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और मन खुश रहेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: Sawan me Tulsi ke Upay: सावन महीने में करें तुलसी के ये 5 आसान उपाय, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×