W3Schools
Advertisement

Sawan me Main Door ke Upay: सावन में घर के मुख्य द्वार पर करें ये 4 आसान उपाय! पूरे साल बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा; नहीं होगी धन की कमी

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और समापन 28 अगस्त को होगा। मुख्य द्वार पर कुमकुम, सिंदूर या अष्टगंध से 'ॐ' का निशान बनाएं। इसे साफ रखें और हर सोमवार को आवश्यकतानुसार दोबारा बनाएं। यह बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है।
01:36 PM Jul 31, 2026 IST | Khushi Srivastava
सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और समापन 28 अगस्त को होगा। मुख्य द्वार पर कुमकुम, सिंदूर या अष्टगंध से 'ॐ' का निशान बनाएं। इसे साफ रखें और हर सोमवार को आवश्यकतानुसार दोबारा बनाएं। यह बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है।
sawan me main door ke upay  सावन में घर के मुख्य द्वार पर करें ये 4 आसान उपाय  पूरे साल बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा  नहीं होगी धन की कमी
Sawan me Main Door ke Upay (AI Generated)
Sawan me Main Door ke Upay: सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसीलिए, भगवान शिव का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो चुकी है और इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। माना जाता है कि अगर सावन में मुख्य द्वार पर कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-शांति आती है और कभी पैसों की तंगी नहीं होती। आइए, जानें वे शुभ उपाय कौन से हैं?

सावन में मुख्य द्वार पर करें ये खास उपाय

Sawan me Main Door ke Upay
Sawan me Main Door ke Upay (AI Generated)

1. मुख्य द्वार पर बनाएं 'ॐ' का चिह्न

भगवान शिव की पूजा में ॐ का खास महत्व है। सावन के महीने में अपने मुख्य दरवाजे पर कुमकुम, सिंदूर या अष्टगंध से 'ॐ' का निशान जरूर बनाएं। इसे रोज साफ रखें और अगर यह धुंधला पड़ने लगे, तो हर सोमवार को इसे फिर से बना लें। यह चिह्न घर को बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है।

2. हल्दी वाले पानी का छिड़काव करें

वास्तु के अनुसार, हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह और पॉजिटिव एनर्जी से है। सावन के महीने में रोज सुबह स्नान के बाद एक लोटे पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर इस पानी को अपने मुख्य दरवाजे और उसकी चौखट के आसपास छिड़कें। माना जाता है कि इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Advertisement

3. आम के पत्तों और फूलों का तोरण

सावन का महीना हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है। इस दौरान आम के ताजे पत्तों और गेंदे के पीले फूलों का तोरण बनाकर मुख्य दरवाजे पर लगाएं। जब ये पत्ते सूख जाएं, तो सावन के हर सोमवार को नया तोरण लगा लें। आम के पत्तों का तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है।

4. ताजे फूलों की सुंदर रंगोली बनाएं

सावन में घर के मुख्य द्वार को सजाना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के पूरे महीने रोज सुबह दरवाजे के बाहर ताजे फूलों या चावल के आटे और हल्दी से छोटी सी रंगोली बनाएं। रंगोली सिर्फ घर की खूबसूरती नहीं बढ़ाती, बल्कि घर में आने वाली अच्छी सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत भी करती है। इससे पूरे साल घर में खुशहाली बनी रहती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar: सावन में अपनी राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, जानिए मेष से मीन तक क्या चढ़ाना होगा शुभ
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×