Sawan me Pooja Ghar ke Vastu Tips: सावन में कैसा होना चाहिए आपका पूजा घर? जानें वास्तु के जरूरी नियम
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दौरान घर के पूजा घर में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है। पूजा घर के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को सबसे शुभ माना जाता है। मंदिर में शिव जी की ध्यान मुद्रा वाली साफ-सुथरी मूर्ति या तस्वीर रखें।
02:14 PM Aug 05, 2026 IST | Khushi Srivastava
Sawan me Pooja Ghar ke Vastu Tips: इस समय सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा के लिए साल का सबसे खास समय माना जाता है। पूरे महीने भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, जल चढ़ाते हैं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में इस महीने घर में अच्छी ऊर्जा बढ़ाने और सुख समृद्धि के लिए पूजा घर के लिए वास्तु नियम बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे शुभ माना जाता है। इसे देवताओं का स्थान भी कहते हैं। यही वजह है कि मंदिर के लिए शुभ स्थान भी ईशान कोण ही माना जाता है। मान्यता है, कि सावन महीने में घर के मंदिर में कुछ खास शुभ चीजे रखी जाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
Advertisement
सावन में पूजा घर से जुड़े वास्तु नियम (Sawan me Pooja Ghar ke Vastu Tips)

- भगवान शिव की शांत रूप वाली फोटो या मूर्ति: अगर आपको घर में भगवान शिव की फोटो या मूर्ति रखनी है, तो घर का मंदिर सबसे सही जगह है। ध्यान रखें कि शिव जी का शांत और ध्यान में बैठा रूप ही रखें। मूर्ति को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर रखें।
- रुद्राक्ष: रुद्राक्ष भगवान शिव को बहुत प्यारा है। पूजा घर में एक या उससे ज्यादा रुद्राक्ष रखने से घर में सकारात्मकता आती है। इसे किसी साफ कपड़े या पूजा की थाली में रखना अच्छा माना जाता है।
- साफ जल से भरा बर्तन: घर के मंदिर में चांदी, तांबे या मिट्टी के बर्तन में साफ जल रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में शांति और अच्छी ऊर्जा रहती है। जल को नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए।
- तांबे का कलश: वास्तु में तांबे के कलश को बहुत शुभ माना गया है। सावन शुरू होने से पहले पूजा घर में साफ पानी से भरा तांबे का कलश रखने की परंपरा है। कई लोग इसमें आम या अशोक के पत्ते भी रखते हैं। समय-समय पर इस पानी को बदलते रहना चाहिए।
- सफेद या हल्के रंग के फूल: सावन में भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाना बहुत शुभ होता है। अगर हो सके तो पूजा के समय मंदिर में ताजे सफेद फूल रखें। सूखे या मुरझाए फूल ज्यादा देर तक न रखें।
मंदिर और पूजा घर में इन बातों का भी रखें ध्यान
- मंदिर की जगह पर फालतू सामान या कबाड़ जमा न होने दें और साफ-सफाई बनाए रखें।
- पूजा घर में भारी सामान रखने से बचें।
- पूजा की जगह के पास रोज सुबह-शाम दीया या धूप जलाएं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel