W3Schools

Sawan me Tulsi ke Upay: सावन महीने में करें तुलसी के ये 5 आसान उपाय, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय बहुत ही शुभ और फलदायी माने जाते हैं, जो घर में सुख-शांति लाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। सावन में, खासकर किसी गुरुवार के दिन, घर में नया तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे परिवार में खुशहाली, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
01:22 PM Jul 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय बहुत ही शुभ और फलदायी माने जाते हैं, जो घर में सुख-शांति लाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। सावन में, खासकर किसी गुरुवार के दिन, घर में नया तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे परिवार में खुशहाली, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
sawan me tulsi ke upay  सावन महीने में करें तुलसी के ये 5 आसान उपाय  भगवान शिव और मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा
Sawan me Tulsi ke Upay (AI Generated)
Sawan me Tulsi ke Upay: सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसीलिए, भगवान शिव का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। माना जाता है कि अगर सावन में तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय किए जाएं, तो जीवन में सुख-शांति आती है और कभी पैसों की तंगी नहीं होती। आइए, जानें वे शुभ उपाय कौन से हैं?

सावन में तुलसी से जुड़े शुभ उपाय

1. सावन में नया तुलसी का पौधा लगाना

Sawan me Tulsi ke Upay
Sawan me Tulsi ke Upay (AI Generated)

सावन के महीने में घर में तुलसी का नया पौधा जरूर लगाना चाहिए। अगर आपके घर में पहले से भी तुलसी का पौधा है, तब भी सावन में एक नया पौधा लाना बहुत शुभ होता है। इसके लिए सावन का कोई भी गुरुवार का दिन चुनें। उस दिन नया पौधा लाकर उसे अपने घर की छत या आंगन में सही दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से आपके परिवार में हमेशा खुशहाली, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2. तुलसी के पास घी का दीपक जलाना

सावन के दौरान तुलसी के पौधे की पूजा करने से विशेष फल मिलते हैं। सावन के पूरे महीने रोज शाम को तुलसी के पौधे के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाने से घर में पैसों की बढ़त होती है। साथ ही, जीवन के दुखों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। सावन में किया गया यह उपाय धन दौलत को अपनी ओर खींचने का एक बहुत ही कारगर माना गया है।

3. तुलसी की मंजरी के खास उपाय

सावन में तुलसी के पौधे में लगी मंजरी के कुछ खास उपाय बहुत फलदायी होते हैं। तुलसी के पौधे से थोड़ी सी मंजरी तोड़कर उसे साफ लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे पैसों की कमी दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। यह उपाय सावन के किसी भी शुक्रवार के दिन करने से शुभ फल मिलता है। इसके साथ ही सावन के किसी भी सोमवार को शिवलिंग पर तुलसी की मंजरी चढ़ाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

4. तुलसी के पौधे में शालिग्राम जी को रखना

Sawan me Tulsi ke Upay
Sawan me Tulsi ke Upay (AI Generated)

सावन के महीने में तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम जी को जरूर स्थापित करना चाहिए। इस पूरे महीने आपको तुलसी जी और शालिग्राम जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस आसान से उपाय को करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी कृपा प्राप्त होती है।

5. पौधे में हल्दी की गांठ, सिक्के और लाल चुनरी का उपाय

सावन में जब भी आप तुलसी जी की पूजा करें, तो गमले की मिट्टी के अंदर हल्दी की कुछ खड़ी गांठें दबा दें। इसके साथ ही मिट्टी में कुछ सिक्के भी दबा देना बेहद शुभ होता है। इस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहती है और धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा, सावन के किसी भी शुक्रवार को तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं और फिर आरती व पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बहुत मजबूत और बेहतर होने लगती है।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: 16 Somvar Vrat Kaise Rakhe: सावन में किस दिन से शुरू करें 16 सोमवार व्रत? नोट करें सही समय, नियम और उद्यापन विधि
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।