W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shani Sade Sati Aquarius: कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण! 3 जून 2027 तक रहें सावधान, जानें बचने के उपाय और जरूरी नियम

01:08 PM Jul 08, 2026 IST | Khushi Srivastava
shani sade sati aquarius  कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण  3 जून 2027 तक रहें सावधान  जानें बचने के उपाय और जरूरी नियम
Shani Sade Sati Aquarius (AI Generated)
हिंदू धर्म और ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है। वे हमें हमारे अच्छे-बुरे कामों का फल देते हैं। जब शनि देव की नजर किसी राशि पर पड़ती है, तो उस इंसान की हिम्मत, मेहनत और सच्चाई की परीक्षा शुरू हो जाती है। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati Aquarius) का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को 3 जून 2027 तक बहुत संभलकर रहना होगा। इस बीच जल्दबाजी में की गई कोई भी छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है। आइए, जानें हैं कि कुंभ राशि वालों को इस समय कौन सी गलतियों से बचना चाहिए और शनि देव को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए।

साढ़ेसाती का आखिरी चरण कब तक रहेगा? (Kumbh Rashi Shani ki Sade Sati)

ज्योतिष के मुताबिक, जब तक शनि देव 3 जून 2027 को मेष राशि में नहीं चले जाते, तब तक कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी समय चलता रहेगा। इसी दौरान मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और मेष राशि पर पहला दौर शुरू हो जाएगा। वैसे तो बहुत से लोग आखिरी समय को थोड़ा आरामदायक मानते हैं, लेकिन ज्योतिष कहता है कि इस समय भी पूरी सावधानी और सब्र रखना बहुत जरूरी है।

Advertisement

कुंभ राशि वाले इन बातों का विशेष ध्यान रखें (Shani Sade Sati Aquarius)

  • साढ़ेसाती के इस आखिरी समय में बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला न लें। जल्दबाजी में किया गया काम बिगाड़ सकता है।
  • अगर आप कहीं पैसा लगाना चाहते हैं, नौकरी बदलना चाहते हैं या बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाना चाहते हैं, तो बहुत सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।
  • घर और ऑफिस में शांति बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
  • शनि देव को अनुशासन और कड़ी मेहनत पसंद है, इसलिए अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें।

इन गलत कामों से बिल्कुल दूर रहें

इस समय किसी को धोखा न दें और न ही किसी के साथ गलत करें। झूठ बोलने, गलत तरीके से पैसा कमाने या किसी गरीब का मजाक उड़ाने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। फालतू के झगड़ों, गुस्से और घमंड से दूर रहें। इसके अलावा, किसी दूसरे की मेहनत का क्रेडिट खुद न लें और न ही मन में किसी का बुरा चाहें।

Advertisement

क्या साढ़ेसाती हमेशा ही बुरा फल देती है?

अक्सर लोग साढ़ेसाती का नाम सुनकर ही डर जाते हैं, लेकिन ज्योतिष में इसे हमेशा खराब नहीं माना जाता। अगर आपकी कुंडली में शनि अच्छी जगह बैठे हैं और आप सच्चाई के रास्ते पर चलकर मेहनत कर रहे हैं, तो साढ़ेसाती के दौरान भी आपको करियर और पैसों के मामले में बड़ी तरक्की मिल सकती है। इसलिए डरने के बजाय धीरज रखें और अच्छे काम करने पर ध्यान दें।

Advertisement

साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने और शनि देव को खुश करने के उपाय (Shani Sade Sati Upay)

शनिवार के दिन शनि देव की खास पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। साथ ही 'ओम शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करना भी फायदेमंद होता है। काली उड़द, काले तिल, सरसों का तेल, काले कपड़े या लोहे की चीजों का दान करें। जरूरतमंदों की मदद करने, बड़ों की इज्जत करने, जानवरों-पक्षियों को खाना देने और ईमानदारी से जीने से भी शनि देव खुश होते हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-Mandir me Chappal Chori Hona: मंदिर में जूते-चप्पल खोना किस्मत चमकने का इशारा! जानें शनि दोष और शनिवार से जुड़ा यह खास कनेक्शन
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×