Sunday Remedies for Career Problems: करियर में आ रही हैं बार-बार रुकावटें? रविवार को करें सूर्य देव के ये 5 अचूक उपाय, मिलेगी अपार सफलता!
04:26 PM Jul 05, 2026 IST | Khushi Srivastava
बहुत से लोग अपने ऑफिस या बिजनेस को लेकर परेशान रहते हैं। लाख कोशिशें करने के बावजूद उन्हें अपने करियर में कई दिक्कतों और रुकावटों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काम में आने वाली इन मुश्किलों की वजह कुंडली में सूर्य ग्रह का कमजोर होना माना जाता है। इसलिए ऐसे समय में सूर्य को मजबूत करने की सलाह दी जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात देवता और सभी ग्रहों का राजा माना गया है। रविवार का दिन खास तौर पर सूर्य देव को समर्पित होता है।
ऐसे में रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से अच्छी सेहत और कामयाबी मिलती है। इस दिन कुछ खास उपाय (Sunday Remedies for Career Problems) भी किए जाते हैं। अगर आपके काम या करियर में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो रविवार के दिन सूर्य देव से जुड़े कुछ आसान उपाय जरूर करें। माना जाता है कि इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और आपके करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
करियर में सफलता के लिए रविवार को करें ये खास उपाय (Career Problems Astrology Remedies)
1. सूर्य देव को अर्घ्य दें

रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ, लाल या हल्के नारंगी रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद तांबे के लोटे में पानी लें और उसमें लाल फूल, रोली, चावल और थोड़ा सा गुड़ या लाल चंदन मिला लें। अब उगते हुए सूर्य को यह जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय गिरते हुए पानी की धार के बीच से सूर्य देव को देखना बहुत शुभ माना जाता है।
Advertisement
2. मंत्र और स्तोत्र का पाठ करें
पूजा करते समय ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करना अच्छा होता है। अगर संभव हो, तो आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ भी करें। मान्यताओं के अनुसार, इससे मन की ताकत बढ़ती है, अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है और आप करियर पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं।
3. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

रविवार की सुबह मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि मछलियों को चारा देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक तंगी हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस उपाय से आपके काम में आ रही सभी बाधाएं और मुश्किलें दूर हो जाती हैं और करियर में अपार सफलता मिलती है।
4. गरीबों की मदद करें
रविवार के दिन अपनी हैसियत के हिसाब से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का काम माना जाता है। इस दिन किसी को खाना, कपड़े या जरूरत का सामान दान करने से शुभ फल मिलते हैं।
5. पिता और बुजुर्गों का आदर
ज्योतिष में सूर्य का संबंध पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों से जोड़ा गया है। इसलिए रविवार के दिन अपने पिता का सम्मान करें, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और बड़े-बूढ़ों की सेवा करें। ऐसा करने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और करियर में आ रही बाधा दूर होती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Join Channel