W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान के खींवसर सीट पर हुए उपचुनाव में वसुंधरा ने कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की : हनुमान बेनीवाल

राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा)के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया।

08:19 PM Oct 25, 2019 IST | Shera Rajput

राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा)के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया।

राजस्थान के खींवसर सीट पर हुए उपचुनाव में वसुंधरा ने कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की   हनुमान बेनीवाल
Advertisement
राजस्थान के नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा)के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया।
Advertisement
Advertisement
खींवसर विधानसभा सीट पर रालोपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में इस सीट पर हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हरेन्द्र मिर्धा को कम अंतर से हराया था।
Advertisement
सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर वसुंधरा राजे और खान पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को मदद करने का आरोप लगाया और भाजपा नेतृत्व से दोनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनो नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस उम्मीदवार की मदद की थी। नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रालोपा के साथ गठबंधन था।
बेनीवाल ने ट्वीट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी टैग किया है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×