For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सब्जियों की कीमत घटने से सस्ती हुई Veg और Non-Veg थाली

10:08 AM Jan 09, 2024 IST | Nisha Pathak
सब्जियों की कीमत घटने से सस्ती हुई veg और non veg थाली

Veg And Non-Veg Thali Prize: क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (Crisil Market Intelligence and Analytics (MI&A) Research) ने 'Rice Roti Rate' नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार दिसंबर में प्याज और टमाटर की कीमतों में आई गिरावट की वजह से Veg थाली की लागत 3 फीसदी और Non-Veg की लागत 5 फीसदी तक गिर गई है। आइए इस बारे में जानते हैं।

घटे सब्जियों के दाम

फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद प्याज और टमाटर की कीमतों में गिरावट आई है। प्याज की कीमत महीने-दर-महीने के हिसाब से 14 फीसदी और टमाटर के रेट 3 फीसदी तक कम हो गए हैं। इनकी कीमतों में आई गिरावट की वजह से वेज और नॉन-वेज थाली की कीमतों में कमी आई है।

मुर्गीपालन की कीमतें में गिरावट

मुर्गीपालन (Broilers) की कीमतों में महीने-दर-महीने 5 से 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह से नॉन-वेज थाली में तेजी से गिरावट आई है। अब इसकी लागत 50 फीसदी तक हुई है।

ऐसे पता चलती है थाली की लागत

अब कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर किस आधार पर घर पर थाली तैयार की लागत का अनुमान लगाया जाता है। आपको बता दें कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इनपुट कीमतों के आधार पर की जाती है। इसमें अनाज, दालें, ब्रॉयलर, सब्जियां, मसाले, खाद्य तेल और रसोई गैस के आधार पर अनुमान लगाया जाता है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल-दर-साल के आधार पर शाकाहारी थाली की कीमत में 12 फीसदी की तेजी आई है, जबकि नॉन-वेज थाली की कीमत में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। शाकाहारी थाली में आई बढ़ोतरी की वजह प्याज और टमाटर की कीमतों में आई तेजी है। इसके अलावा दालों की कीमतें, जो शाकाहारी थाली की लागत का 9 प्रतिशत है, भी साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×