Vegetarian Actresses: इन 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्यों छोड़ा नॉनवेज खाना?
कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने सेहत का ध्यान रखते हुए नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं।
जबकि कुछ बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी सेहत और अध्यात्म में रुचि के चलते वेजिटेरियन बनना स्वीकार किया हैं।
आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो नॉनवेज छोड़ चुकी हैं।
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा कई साल पहले नॉन वेज खाना छोड़ चुकी हैं।
सोनम कपूर बेहद गर्व के साथ यह बात स्वीकार करती है कि वह पहले नॉन वेज खाती थी। लेकिन, अब वह शुद्ध शाकाहारी हैं।
फिल्म ‘क्वीन’ में काम कर चुकी लिज़ा हेडन बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी हैं।
एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उनका अचानक से मन हुआ कि वह नॉन वेज खाना छोड़ दे, इसलिए उन्होंने शाकाहारी बनने का फैसला किया।
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस एक हॉट वीगन हैं, क्योंकि वो जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हैं।
अभिनेत्री विद्या बालन बचपन से शुद्ध शाकाहारी हैं। वह एक साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिस वजह से उन्होंने बचपन से ही नॉनवेज से दूरी बनाकर रखी थी।
पंजाबी परिवार से होकर भी अभिनेत्री करीना कपूर शुद्ध शाकाहारी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि पहले वह नॉन वेज काफी खाती थी।
रेखा फेमस वेजिटेरियन सेलिब्रिटी हैं। एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा ने एक बार रेखा की खुलेआम तारीफ की थी और उन्हें फेमस वेजीटेरियन सेलिब्रेटी बताया था।
अभिनेत्री नेहा धूपिया एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा से जुड़ी हुई हैं और वह जानवरों के संरक्षण में विश्वास रखती हैं। जिस वजह से वह काफी साल पहले नॉन वेज खाना छोड़ चुके हैं।