W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छिड़ गया तीसरा विश्व युद्ध! वेनेजुएला के आसमान में Apache Helicopter का कहर, जानें अमेरिका ने क्यों की बमबारी

01:41 PM Jan 03, 2026 IST | Himanshu Negi
छिड़ गया तीसरा विश्व युद्ध  वेनेजुएला के आसमान में apache helicopter का कहर  जानें अमेरिका ने क्यों की बमबारी
Venezuela and US War

Venezuela and US War: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कई समय से तनातनी नजर आ रही है और अब यह तनाव चरम पर पहुंच गया है। वेनेजुएला की राजधानी में 7 भीषण धमाके हुए है जिससे माना जा रहा है कि यह स्ट्राइक अमेरिका ने की है। आसमान में अमेरिका के Apache Helicopter ने कहर मचा दिया है, भीषण बमबारी करते हुए फाइटर प्लेन लहराते हुए नजर आए है लेकिन अभी अमेरिका ने अभी कोई भी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है।

Advertisement

बताया जा रहा है वेनेजुएला के रक्षा मंत्री और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है औऱ यह बमबारी के धमाके इतने तेज थे कि लोग अपने घर से बाहर आ गए, घरों की खिड़कियां टूट गई। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है विस्तार से जानते है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों बमबारी की है...

Advertisement

Venezuela and US War

Venezuela and US War
Venezuela and US War

वेनेजुएला में तेल का भंडार है और 19वीं सदी में स्पेन से आजादी मिलने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते बेहद ही खास रहे थे और लगभग 15 प्रतिशत तेल अमेरिका को बेचता था लेकिन 1999 में ह्यूगो शावेज के सत्ता में आने से सभी तेल कंपनियों को सरकारी कर दिया था औऱ अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी कम हो गई थी जिससे दोनों देशों के बीच खटास आने लगी और अब यह रिश्ते इतने खराब हो गए की अमेरिका ने आज वेनेजुएला पर हमला कर दिया है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने धमकी देते हुआ ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन वेनेएजुला कहता है कि ड्रग्स तस्करी नहीं हमारी सरकार का तख्तापलट करके तेल भंडार पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना का उद्देश्य है।

US Fighter Plane Attack

ट्रंप ने पहले भी धमकी देते हुए कहा था कि वेनेजुएला में कभी भी हमला हो सकता है और कई ड्रग तस्करी के आरोप में कई नावों में भी हमला किया था औऱ समंदर में नाकेबंद करके प्रतिबंध भी लगाए थे। अमेरिका की इस कार्रवाई में अभी तक 107 लोग मारे जा चुके है वहीं समंदर में युद्धपोत, मरीन सैनिक, हेलीकॉप्टर सब तैनात किए गए है और वेनेजुएला पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

Caracas Bomb Blast

Venezuela and US War
Venezuela and US War

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ड्रग्स तस्करी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इस तस्करी के कारोबार में शामिल नहीं है। ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेनेजुएला के पास तेल का भंडार है इसलिए वह यहां की सरकार गिराने और तख्तापलट की साजिश रच रहे है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति ड्रग्स का कार्टेल चलाते है इसलिए ट्रंप ने चेतावनी देते हुए हमले की धमकी भी दी थी।

ALSO READ: अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हमला! कांप उठा पूरा शहर….1 नहीं कई धमाके

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×