Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस झील पर हर समय चमकती रहती है बिजली, इस रहस्य को नहीं सुलझा पाए वैज्ञानिक

आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है कई रहस्यों को सुलझा लिया है। लेकिन आज भी धरती पर कई ऐसी जगह मिल जाएंगी जिनके रहस्यों को वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं।

11:07 AM Sep 09, 2019 IST | Desk Team

आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है कई रहस्यों को सुलझा लिया है। लेकिन आज भी धरती पर कई ऐसी जगह मिल जाएंगी जिनके रहस्यों को वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं।

आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है कई रहस्यों को सुलझा लिया है। लेकिन आज भी धरती पर कई ऐसी जगह मिल जाएंगी जिनके रहस्यों को वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। उन्हें भी इन रहस्यों को सुलझाने में सफलता नहीं मिल पाई है। दक्षिण अमेरिकी देश के वेनेजुएला की एक ऐसी ही जगह है। वेनेजुएला में एक झील है जहां हर समय बिजली गिरती रहती है। इसके पीछे का रहस्य आज तक किसी भी वैज्ञानिक को नहीं पता चल पाया है। 
Advertisement
ये तो आप जानते ही हैं कि आसमान में जिस जगह बिजली पहले चमकती है वहां दोबारा नहीं चमकती लेकिन इस जगह पर हजारों बार बिजली एक घंटे में चमकती रहती है। इस जगह का नाम बीकन ऑफ मैराकाइबो कहते हैं। इस जगह को कई नामों से बुलाया जाता है जैसे कैटाटुम्बो लाइटनिंग, एवरलास्टिंग स्टॉर्म, ड्रैमेटिक रोल ऑफ थंडर इन नामों से बुलाया जाता है। 
दुनिया का कुदरती बिजली घर के नाम से भी इसे जाना जाता है। खबरों की मानें तो मैराकाइबो झील में वेनेजुएला में कैटाटुम्बो नदी मिलती है वहां पर साल के 260 दिनों में तूफान आते हैं। इन्हीं 260 तूफान वाली रातों में पूरी रात बिजली चमकती रहती है। 
गिनीज बुक में मैराकाइबो झील का नाम भी है जिसमें सबसे ज्यादा बिजली चमकती है। इस जगह पर सर्दियों के मौसम में ज्यादा बिजली नहीं चमकती है लेकिन जब बरसात आती है तो बिजली भी बहुत चमकती है। खबरों के अनुसार बरसात के मौसम में हर मिनट 28 बार यहां पर बिजली चककती है। 
इस जगह पर जो आसमान से बिजली चमकती है वह 400 किलोमीटर की दूसरी से भी दिखाई दे जाती है। यहां के लोग कहते हैं इस बिजली को देखकर लगता है जैसे बहुरंगी रोशनी से आसमान नहा रहा हो। वैज्ञानिक इस रहस्य को जानने में लगे हुए हैं आखिर यहां पर इतनी बिजली कैसे चमकती है। साल 1960 में ऐसी मान्यता थी कि यूरेनियम की मात्रा इस जगह पर सबसे ज्यादा है इसी वजह से आसमान से बिजली बहुत चमकती है। 
हाल ही में एक शोध वैज्ञानिकों ने किया था उसके अनुसार तेल के क्षेत्र झील के आस-पास हैं और उनमें मीथेन की मात्रा बहुत है जिसकी वजह से आसमान से बिजली चमकती है। यूरेनियम और मीथेन वाला सिद्धांत अभी तक वैज्ञानिक साबित नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से यह जगह अभी तक रहस्यमीय बनी हुई है। 
Advertisement
Next Article