Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Vyapam घोटाले में 10 साल बाद फैसला, 7 दोषियों को 7 साल की जेल

03:50 PM Feb 20, 2024 IST | Rakesh Kumar

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले का आज फैसला आ ही गया। इस  मामले में दोषी करार दिए गए 7 लोगों को 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं 12 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा घोटाला साल 2013 में सामने आया था। केस में कुल 21 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से 2 आरोपियों की मौत हो चुकी है। करीब 10 साल बाद केस में फैसला सुनाया गया है। CBI की विशेष अदालत ने आज मंगलवार को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले की सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 7 आरोपियों को दोषी करार देते हुए कारावास की सजा सुनाई।

  Highlights 

बड़े-बड़े लोगों तक पहुंची थी जांच की आंच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच के दौरान 10 साल में 41 आरोपियों की मौत हो चुकी है। वहीं केस की जांच की आंच मध्य प्रदेश के उस समय के राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे शैलेश यादव तक पहुंची थी, लेकिन 25 मार्च 2015 को अचानक अचानक शैलेश की मौत हो जाने से मामले में मोड़ आया था। शैलेश घर में संदिग्ध हालात में मृत मिला था। राम नरेश भी केस में आरोपी थे। उस समय मुख्यमंत्री रहे शिवराज चौहान की जांच के दायरे में आए थे।

क्या है व्यापम और क्या लगे आरोप?

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) मध्य प्रदेश में मेडिकल कोर्स एंट्रेस एग्जाम, इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम, भर्ती एग्जाम कराने के लिए जिम्मेदार है। एग्जाम संबंधी सभी प्रक्रियाएं व्यापम द्वारा ही की जाती हैं, लेकिन व्यापम पर आरोप लगने लगे थे कि सांठ-गांठ करके रेवड़ियों की तरह सरकारी नौकरियां बांटी जाती हैं। इसके लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला में फर्जीवाड़ा किया जाता है। मामला तब सामने आया, जब एक हजार फर्जी भर्तियां होने की सुगबुगाहट होने लगी। मेडिकल कॉलेज में भी 514 फर्जी भर्तियां करने का शक था।

कैसे सामने आया घोटाला?

साल 2013 में MBBS भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी पकड़े थे। जांच में फर्जी भर्ती गिरोह का खुलासा हुआ। पूछताछ में डॉ. जगदीश सागर का नाम सामने आया, जिसने पूछताछ में उस समय के शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को लेकर खुलासे किए। 16 जून 2014 को लक्ष्मीकांत शर्मा गिरफ्तार हुए, जो उस समय व्यापम के अध्यक्ष भी थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article