टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फिलेंडर ने की संन्यास की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

09:46 AM Dec 24, 2019 IST | Desk Team

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलेंडर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की उस तिकड़ी का लंबे समय तक हिस्सा रहे जिसमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल भी शामिल थे। 
Advertisement
स्टेन और मोर्कल पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। चौंतीस साल के फिलेंडर ने 60 टेस्ट मैचों के अलावा 30 एकदिवसीय और सात टी20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में उनका रिकार्ड काफी प्रभावी रहा है जहां उन्होंने 22.16 की औसत से 216 विकेट लिये हैं। उन्होंने 13 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये हैं।
Advertisement
Next Article