W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिग्गज अभिनेत्री Tabassum का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फिल्मी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री तबस्सुम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

12:22 PM Nov 20, 2022 IST | Desk Team

फिल्मी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री तबस्सुम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

दिग्गज अभिनेत्री tabassum का दिल का दौरा पड़ने से निधन  78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Advertisement

फिल्म जगत से बड़ी
ही दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम गोविल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 19 नवंबर की
शाम कार्डियक अरेस्ट आने से 78 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया। तबस्सुम
गोविल ने बॉलीवुड में लंबे समय तक काम किया है उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही
फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फिल्मी गलियारों
में मातम परस गया है।

Veteran actress Tabassum Govil Dies At 78 Due To Cardiac Arrest / बॉलीवुड  की दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल का हुआ निधन, कार्डिएक अरेस्ट ले ली जान -  India TV Hindi News

बता दें कि तबस्सुम ने साल 1947 में बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की
शुरुआत की और बेहद लोकप्रिय भी रहीं। दर्शकों ने उन्हें बेबी तब्बसुम नाम दे दिया।
तबस्सुम को हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। तबस्सुम को उनके
शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशनके लिए खासतौर से जाना
गया, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसके अलावा वह कई फिल्मों और
टीवी शो में नजर आईं। हर कोई दिग्गज एक्ट्रेस के इस तरह चले जाने से सदमे में है।

Tabassum actress | 3 साल की उम्र से एक्टिंग, मुगल-ए-आज़म से लेकर कई बड़ी  फ़िल्में और TV पर पहला 'टॉक शो'; ऐसा रहा तबस्सुम का सफर | Gallery  Photogallery at india.com

पिछले काफी वक्त से तबस्सुम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इन दिनों अपना
खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। ‘तबस्सुम टॉकीज‘ नाम के अपने यूट्यूब चैनल में वह फैंस को फिल्मी किस्सों से रूबरू कराती थीं। वह
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अक्सर थ्रौबैक तस्वीरें साझा करती नजर आती थीं।
उनकी आखिरी पोस्ट भी फिल्म ‘यादों की बारात‘ (1973) की क्लिप है।

बेटे से कहा था- अंतिम संस्कार के बाद मौत की खबर दें | Tabassum Govil Death  Update; Actress Tabassum Govil Personal life, Career - Dainik Bhaskar

तबस्सुम का जन्म साल 1944 में मुंबई में अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम
के घर हुआ। तबस्सुम के माता-पिता फ्रीडम फाइटर थे। तबस्सुम के नाम के पीछे भी काफी
दिलचस्प कहानी है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता ने अपनी पत्नी यानि तबस्सुम
की मां की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें तबस्सुम नाम दिया। वहीं मां असगरी
बेगम ने तबस्सुम को किरण बाला नाम दिया था।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×