W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विहिप ने अयोध्या में धूमधाम से निकाली भगवान राम की बारात

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को बड़ी धूमधाम से अयोध्या से भगवान राम की बारात निकाली। देवी सीता का पैतृक स्थान माने जाने वाले नेपाल के जनकपुर तक यह बारात जाएगी।

09:54 PM Nov 21, 2019 IST | Shera Rajput

बारात के 28 नवम्बर को जनकपुर पहुंचने की उम्मीद है, जहां एक दिसम्बर को भगवान राम और सीता का विवाह सामारोह आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
बारात का नेतृत्व करने वाले विहिप नेता राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया कि बारात सीतामढ़ी से नेपाल में दाखिल होने से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी।
विहिप ने दो सजे हुए रथ पर अयोध्या से बारात निकाली। इन रथों पर भगवान राम, लक्ष्मण और भरत की पोशाक पहने कलाकार मौजूद थे।
विहिप कार्यकर्ताओं और साधुओं सहित 200 बाराती कई कारों और बसों में सवार होकर इसका हिस्सा बने।
पकंज ने कहा, ‘‘ बारात पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह रुकेगी, जहां से और लोग इसमें शामिल हो जाएंगे।’’
विहिप की शाखा ‘धर्म यात्रा महासंघ’ के बैनर तले इसका विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
जनकपुर के दशरथ मंदिर में 29 नवम्बर को ‘तिलकोत्सव’ होगा। 30 नवम्बर को ‘कन्या पूजन’ और इसके बाद एक दिसम्बर को ‘रामलीला’, ‘धनुष भंजन’ और फिर ‘जयमाला’ होगी।
इसके बाद दो दिसम्बर को ‘कलेवा’ का अयोजन होगा, जिसके बाद बारात गोरखपुर से होते हुए तीन दिसम्बर को वापस अयोध्या लौटेगी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×