W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उपराष्ट्रपति धनखड़ का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी बधाइयां

10:38 AM May 18, 2024 IST | Yogita Tyagi
उपराष्ट्रपति धनखड़ का जन्मदिन आज  राष्ट्रपति मुर्मू और pm मोदी ने दी बधाइयां
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी और उनकी लंबी आयु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 18 मई 1951 को हुआ था। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मैं राष्ट्र की सेवा के लिए उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हूं।’’

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी
  • धनखड़ का जन्म झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 18 मई 1951 को हुआ था
  • उन्होंने 11 अगस्त 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी
  • PM मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के 73वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

PM मोदी ने धनखड़ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और पूर्व प्रधानमंत्री HD देवेगौड़ा के 91वें जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि धनखड़ हमेशा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं।

उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘समृद्ध कानूनी अनुभव के कारण उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है और उन्हें जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का आशीर्वाद मिला है।’’ एक अन्य पोस्ट में मोदी ने कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति देवेगौड़ा के जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सभी राजनीतिक वर्ग में उनका सम्मान है। कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ देवेगौड़ा भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी जनता दल के अध्यक्ष हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×