टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उपराष्ट्रपति धनखड़ का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी बधाइयां

10:38 AM May 18, 2024 IST | Yogita Tyagi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी और उनकी लंबी आयु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 18 मई 1951 को हुआ था। उन्होंने 11 अगस्त 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मैं राष्ट्र की सेवा के लिए उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हूं।’’

PM मोदी ने धनखड़ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और पूर्व प्रधानमंत्री HD देवेगौड़ा के 91वें जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि धनखड़ हमेशा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं।

उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘समृद्ध कानूनी अनुभव के कारण उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है और उन्हें जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का आशीर्वाद मिला है।’’ एक अन्य पोस्ट में मोदी ने कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति देवेगौड़ा के जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सभी राजनीतिक वर्ग में उनका सम्मान है। कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ देवेगौड़ा भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी जनता दल के अध्यक्ष हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article