उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताई वजह
संसद में मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर भेजा है। जिसमें स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह फैसला लेने का जिक्र किया गया है। साथ ही PM मोदी और कैबिनट के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया है। बता दें कि राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वर्ष 2022 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
कब ली थी शपथ
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में वर्ष 2022 को शपथ ली थी। बता दें वर्ष 2022 में उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ था इस दौरान विपक्ष में मार्गरेट अल्वा को 182 वोटों के अंतर से हरा दिया था। जगदीप धनखड़ को 725 में से 528 वोट हासिल हुए थे। वहीं विपक्ष में मार्गरेट अल्वा 182 वोट हासिल हुए थे। भारी मतों से जितने के बाद वह देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे।
मानसून सत्र का आगाज
अब संसद के मानसून सत्र का सोमवार से आगाज हो गया है और पहले ही दिन संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। इसी बीच संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। बता दें कि लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे तक इस मुद्दे पर बहस होगी।
ALSO READ: Operation Sindoor: चर्चा के लिए सरकार तैयार, जानें राज्यसभा और लोकसभा में कितने घंटे होगी बहस