W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana News: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सोनिया अग्रवाल के साथ ड्राइवर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार..

08:39 AM Dec 14, 2024 IST | Shera Rajput

सोनिया अग्रवाल के साथ ड्राइवर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार..

haryana news  हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सोनिया अग्रवाल के साथ ड्राइवर कुलबीर भी गिरफ्तार

Advertisement

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सोनिया अग्रवाल के साथ उनके ड्राइवर कुलबीर को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisement

महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

आरोप है कि महिला आयोग उपाध्यक्ष ने लंबित शिकायत का निपटारा करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले का निपटारा करने के लिए सोनिया अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×