Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंस्टाग्राम पर उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने फेवरेट अपने भारतीय व्यंजन का किया खुलासा

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ‘‘बेहद अच्छे सांभर’’ के साथ इडली और ‘‘ कोई भी टिक्का’’ अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की सूची में शामिल किया है।

01:05 PM Nov 02, 2020 IST | Ujjwal Jain

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ‘‘बेहद अच्छे सांभर’’ के साथ इडली और ‘‘ कोई भी टिक्का’’ अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की सूची में शामिल किया है।

न्यूयॉर्क : अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ‘‘बेहद अच्छे सांभर’’ के साथ इडली और ‘‘ कोई भी टिक्का’’ अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की सूची में शामिल किया है। कमला हैरिस (55) की मां भारतीय और पिता जमैका के हैं। पहली बार किसी भारतीय मूल तथा अश्वेत महिला को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है। 
Advertisement
पसंदीदा भारतीय व्यंजन पूछे जाने पर हैरिस ने कहा, ‘‘ दक्षिण भारतीय खाने में बेहद अच्छे सांभर के साथ इडली और उत्तर भारतीय खाने में कोई भी टिक्का।’’ कैलिफोर्निया की सीनेटर ने रविवार को ट्विटर पर इंस्टाग्राम पर पूछे गए कुछ सवालों की एक वीडियो साझा की। 
प्रचार अभियान के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए वह क्या कर रही हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हर सुबह जल्दी काम करना शुरू कर देती हैं, अपने बच्चों से बात करती हैं और उन्हें खाना बनाना पसंद है। 
यह पूछे जाने पर कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए उनकी योजना क्या है, हैरिस ने कहा कि अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और वह 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। 
अमेरिका में तीन नवम्बर को चुनाव है। बाइडेन का मुकाबला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हैरिस का मुकाबला उप राष्ट्रपति माइक पेंस से है। 

कोरोना संक्रमित के टच में आये डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक, खुद को किया आइसोलेट

Advertisement
Next Article