3 idiots के सीक्वल में होगी विक्की कौशल की एंट्री!, जानें एक्टर कब तक शुरू करेंगे शूटिंग?
Vicky Kaushal In 3 idiots Sequel: इन दिनों 3 Idiots के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि जबसे ये कहा गया है कि कल्ट फिल्म 3 Idiots का सीक्वल आने वाला है। तबसे ही हर कोई इसे लेकर एक्साइटेड नजर आया है और तो अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक Vicky Kaushal इस फिल्म में “चौथे इडियट” के रूप में नजर आ सकते हैं।
Vicky kaushal News: विक्की कौशल की एंट्री पर चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की कौशल फिल्म में शामिल होने को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में हैं। अगर सब कुछ तय होता है, तो वह इस मशहूर फ्रैंचाइजी में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे और Aamir Khan, R. Madhavan और Sharman Joshi की तिकड़ी के साथ जुड़ जाएंगे।
Rajkumar Hirani Script: स्क्रिप्ट पर जारी है काम

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर Rajkumar Hirani कर रहे हैं। वहीं वो अपने सहयोगी Abhijat Joshi के साथ मिलकर इसकी कहानी लिख रहे हैं। मेकर्स इस बार स्क्रिप्ट पर खास ध्यान दे रहे हैं ताकि यह पहली फिल्म की तरह ही दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ सके। माना जा रहा है कि फिल्म 2027 के मिड में फ्लोर पर जा सकती है।
Vicky Kaushal And Rajkumar Hirani: हिरानी के साथ पुराना साथ

विक्की कौशल इससे पहले राजकुमार हिरानी के साथ Sanju और Dunki फिल्म में काम कर चुके हैं। खबर है कि उन्हें नई फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और उनका किरदार पुराने दोस्तों के साथ मिलकर एक नया और इमोशनल मोड़ लेकर आएगा।
Vicky Kaushal In 3 idiots Sequel: वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं विक्की

इस फिल्म से पहले विक्की अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे। वह जल्द ही ‘महावतार’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक काम करना होगा। वहीं अगर 3 इडियट्स की बात करें तो हाल ही में Aamir Khan ने सीक्वल की जानकारी देते हुए इशारा किया था कि नई कहानी में लगभग 10 साल का अंतराल दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि फिल्म वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, लेकिन इस बार दर्शकों को किरदारों की बदली हुई जिंदगी और नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी।
कुल मिलाकर, अगर विक्की कौशल इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो यह फिल्म और भी दिलचस्प हो सकती है और ‘इडियट्स’ की दुनिया में एक नया ट्विस्ट जोड़ सकती है।
Read More: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 से ‘राका’ का कनेक्शन आया सामने, इस खुलासे को जाननें के बाद दंग रह जाएंगे आप

Join Channel