Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Video: करीना कपूर ने तैमूर को लेकर अक्षय कुमार को दे डाला ओपन चैलेंज

NULL

03:31 PM Apr 14, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉॅलीवुड के जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में होती ही हैं। जितनी करीना कपूर सुर्खियों बटोरती हैं उतने ही उनके बेटे तैमूर अली खान भी कम नहीं हैं। तैमूर अक्सर ही अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

Advertisement

करीना हमेशा से ही अपनी फैमिली और अपने बेटे को लेकर खुलकर सबसे बात करती हैं। करीना हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची थी जहां पर उन्होंने तैमूर को इतनी कम उम्र में मिल रहे स्टारडम पर बोलते हुए सामने बैठे अक्षय कुमार को भी चैलेंज कर दिया।

इवेंट में करीना से पूछा गया कि  ‘आपको देश की सुपरस्टार कहें या सुपरस्टार की मम्मी? ऐसे सवालों पर आपको गर्व महसूस होता है चिंता होती है?’ इस सवाल पर करीना के चेहरे की चमक देखने लायक थी।

इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने सामने बैठे अक्षय कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा, “अक्षय तैमूर तुम्हें टक्कर देने वाला है। मैं आपको बता रही हूं कि तैमूर आप पर भारी पड़ने वाला है। यदि तैमूर की कोई फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ रिलीज होती है तो मेरे बेटे की फिल्म ज्यादा कमाएगी। ये एक ओपन चैलेंज है।”

ऐसा पहली बार नहीं है कि करीना तैमूर के बारे में बात करती हुई नजर आई हैं। करीना कई बार तैमूर के बारे में फैंस से बाते शेयर करती हुई नजर आ चुकी हैं। करीना से कुछ समय पहले यह पूछा गया था कि मां बनने के बाद उनकी लाइफ किस तरह बदली है?

करीना ने कहा, ”मेरी जिंदगी अब मेरी नहीं रही। मेरा दिल अब मेरे बेटे में धड़कता है। जब मैं हर रात अपने खूबसूरत बेटे को देखती हूं तो सब कुछ अपने बेटे के नन्हे हाथों में पाती हूं। उस वक्त में सब भूल जाती हूं।”

फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है। वहीं तैमूर की बात करें तो तैमूर पूरे देश में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Advertisement
Next Article